{"_id":"5ef1f94c3ad19930984af6e1","slug":"bpsc-65th-combined-main-written-exam-from-aug-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार लोक सेवा आयोग की 65वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा के लिए संशोधित तिथियां जारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिहार लोक सेवा आयोग की 65वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा के लिए संशोधित तिथियां जारी
Tue, 23 Jun 2020 06:15 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 23 Jun 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
बीपीएससी संयुक्त मुख्य परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 65 वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी कर दी हैं। आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर बीपीएससी 65 वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी की हैं। आयोग की तरफ से जारी किए गए अधिसूचना के मुताबिक, यह परीक्षा 4, 5 और 7 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बीपीएससी बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर 434 रिक्तियों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन
इससे पहले बीपीएससी 65 वीं सिविल सेवाओं के लिए आधिकारिक अधिसूचना 4 जुलाई, 2019 को आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जारी की गई थी। इससे पहले संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा 25, 26 और 28 जुलाई का आयोजित होनी थी, लेकिन अब यह परीक्षा 4 अगस्त, 5 और छह अगस्त का आयोजित होगी। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट जरूर चेक करें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कोरोना वायरस की वजह से विश्व भारती विश्वविद्यालय ने स्थगित की सभी परीक्षाएं
विज्ञापन
बीपीएससी 65वीं सीसीई मेन (लिखित) परीक्षा के लिए पंजीकरण की तारीख बढ़ाकर 24 जून तक कर दी गई थी। अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन के लिए कल तक का मौका है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 30 जून तक रखी गई है। बीपीएससी 65 वीं सीसीई मेन्स आवेदन की हार्ड कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई, 2020 है। बिहार लोक सेवा आयोग कुल 434 रिक्तियों के लिए यह परीक्षा आयोजित करा रहा है। उम्मीदवार इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।
कमेंट
कमेंट X