फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Board Exams 2020 latest news Bihar Board issue guidelines rules for students, teachers, exam centres

Board Exams 2020: इस समय खुलेंगे प्रश्नपत्र, छात्रों को चप्पल पहनकर केंद्र पहुंचने का निर्देश

Sun, 05 Jan 2020 05:56 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Sun, 05 Jan 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Board Exams 2020 latest news Bihar Board issue guidelines rules for students, teachers, exam centres
File Photo

अगले महीने से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। सीबीएसई, सीआईएससीई से लेकर यूपी बोर्ड, बिहार बोर्ड (CBSE, CISCE, UP Board, Bihar Board) समेत अन्य का शेड्यूल जारी किया जा चुका है। अब एक-एक कर बोर्ड्स द्वारा परीक्षा केंद्रों, पर्यवेक्षकों और विद्यार्थियों के लिए जरूरी निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिहार बोर्ड ने भी कई जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


2020 की इंटर (12वीं) और मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने निर्देशों के बारे में सभी जिलाधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों, पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सूचना दी है। कहा गया है कि अगर परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण में किसी तरह का कदाचार मिलने पर तुरंत इसकी सूचना बिहार बोर्ड के संबंधित पदाधिकारी को दी जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : कभी होटलों में करते थे वेटर का काम, आज हैं IAS अधिकारी, सातवीं बार में मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ये निर्देश दिए गए हैं -

  • इंटर व मैट्रिक दोनों के सभी विषयों के लिए परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले प्रश्नपत्रों का बंडल खोला जाएगा। इसे स्टैटिक मैजिस्ट्रेट के सामने ही खोलना होगा। अगर परीक्षा के दौरान किसी तरह के लीक का मामला मिला, तो इसकी जिम्मेदारी केंद्राधीक्षक की होगी।
  • परीक्षाओं के दौरान हर 25 विद्यार्थी पर एक वीक्षक होंगे। इसके अलावा वहां प्राथमिक, मध्य विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, कॉलेज के शिक्षक भी मौजूद होंगे। प्रतिदिन हर वीक्षक की ड्यूटी अलग-अलग कमरों में बदली जाएगी।
  • बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा के दौरान चप्पल पहनकर आएं।
  • अगर किसी केंद्र पर कदाचार का कोई मामला पाया जाता है, तो उसे रद्द भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं, रद्द होने वाले केंद्र के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की न तो बार कोडिंग होगी और न ही जांच।  

ये भी पढ़ें : NASA ने सुनाई सूर्य की असली आवाज, आप यहां सुनें
 

बता दें कि बिहार बोर्ड इंटर की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी और मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed