{"_id":"5e4f28e38ebc3ef2cb5f17aa","slug":"board-examination-2020-laughs-on-the-faces-of-students-from-mimes-and-cartoons","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE BOARD EXAM 2020 : मीम्स व कार्टून से विद्यार्थियों के चेहरे पर आ रही हंसी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE BOARD EXAM 2020 : मीम्स व कार्टून से विद्यार्थियों के चेहरे पर आ रही हंसी
Fri, 21 Feb 2020 06:19 AM IST
संजीव कुमार झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 21 Feb 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बच्चों में परीक्षा तनाव दूर करने और हंसी-खुशी लाने के लिए मीम्स व कार्टून का सहारा लिया है। बोर्ड ने इस बार बच्चों के तनाव को भगाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। बोर्ड के अनुसार इन मीम्स और कार्टून को देखकर बच्चे आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई की परीक्षाओं की शुरुआत 15 फरवरी से वोकेशनल विषयों के पेपरों के साथ हो चुकी है। बोर्ड ने इससे पहले ही इन मीम्स, कार्टून व एनिमेशन तैयार कर इसकी तैयारी शुरू कर दी थी जिससे परीक्षा शुरू होने पर बच्चों को तनाव ना हो। पहली परीक्षा से ही बोर्ड ने इन मीम्स को ट्विटर पर डालना शुरू कर दिया था। प्रतिदिन मीम्स डाले जा रहे हैं। बोर्ड ने सौ से अधिक मीम्स तैयार किये हैi
विज्ञापन
गुरुवार को बोर्ड ने जो मीम्स डाले उसमें पहले मीम्स व कार्टून के जरिए दिखाया गया कि दो माह पहले तैयारी करने से चेहरे पर खुशी है, दूसरे मीम्स में एक माह पहले तैयारी शुरू करने पर अजीब भाव दिखाया गया। तीसरे मीम्स में एक दिन पहले तैयारी को दिखाया गया जिसमें मीम्स गुस्से में है।
विज्ञापन
इस तरह से बोर्ड बच्चों के तनाव को दूर करने के साथ-साथ उन्हें एक खेल-खेल में एक संदेश भी दे रहा है। बोर्ड ने लगातार पूछे जाने वाले सवाल, तनाव को दूर करने की तकनीक को एनिमेशन व ऑडियो-विजुअल के रूप में तैयार किया है। बोर्ड का मानना है कि इससे छात्रों को काफी लाभ हो रहा है।
कमेंट
कमेंट X