CBSE: परीक्षा के बाद भी काउंसलिंग जारी रखता है बोर्ड, सवाल-जवाब सत्र में परीक्षा नियंत्रक ने दी काम की जानकारी
CBSE: परीक्षा के बाद छात्रों के मन में रिजल्ट, कम अंकों में सुधार, कंपार्टमेंट परीक्षा और तनाव से जुड़ी कई चिंताएं होती हैं। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक ने इन सवालों के जवाब दिए हैं, इन जवाबों से छात्रों को काफी मदद मिल सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Board Exam Results: बोर्ड परीक्षा के बाद का समय छात्रों के लिए उत्सुकता और तनाव दोनों लेकर आता है। परिणाम कब आएगा, कम अंक आने पर क्या करें और परीक्षा के दौरान मानसिक दबाव से कैसे बचें...? ऐसे सवाल हर छात्र के मन में होते हैं। इस लेख में सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक के मार्गदर्शन के साथ इन महत्वपूर्ण सवालों के जवाब दिए गए हैं।
सवाल: 12वीं की बोर्ड परीक्षा संम्पन्न होने के बाद रिजल्ट कब तक आएगा। रिजल्ट आने से पहले का तनाव कैसे कम कर सकतेवहैं? - पूजा
जवाब: परीक्षाएं चार अप्रैल तक संपन्न होंगी। इसके बाद राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले छात्रों की परीक्षाएं होंगी। फिर परिणाम आएगा। बोर्ड परीक्षा के दौरान और परिणाम के बाद भी अपनी काउंसलिंग सेवा जारी रखता है।
सवाल: किसी विषय मे कम अंक आने पर क्या अंक बढ़वा सकते हैं? - चाहत
जवाब: अंकों के सत्यापन के संदर्भ में बोर्ड द्वारा निर्धारित समय पर सूचना जारी की जाएगी। दसवीं में दो विषयों व 12वीं में एक विषय में परिणाम सुधार की सुविधा जुलाई में होने वाली पूरक परीक्षा में दी जाएगी।
सवाल: कई दिन से परीक्षा चल रही है, लगता है परीक्षा जल्दी खत्म हो जाए। इस स्थिति को कैसे संभालू? - शशि
जवाब: ऐसा अनुभव बहुत स्वाभाविक है। उत्तम होगा कि आप परीक्षाओं को बहुत सहजता के साथ दें। परिवारवालों और दोस्तों से बात कर परीक्षा की चिंता से बाहर आने का प्रयास करें। प्राणायाम व कुछ मनोरंजन उत्तम रहेगा। बोर्ड के अलावा दूसरी परीक्षाओं की तैयारी वर्तमान परीक्षा के बाद करें।
सवाल: अगर किसी विषय के प्रैक्टिकल में पास नहीं हुआ तो क्या थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल दोबारा देना होगा? - अनमोल
जवाब: कोई भी छात्र जो थ्योरी में पास हो सकता है, वह प्रैक्टिकल में भी पास हो जाएगा। अपने प्रयासों पर विश्वास रखें। इसके अलावा बोर्ड द्वारा छात्रों के हित में अनेक निर्णय लिए गए हैं, जो परीक्षा परिणाम पर निर्भर हैं।
यह भी पढ़ें: आज बंद हो रही नीट एमडीएस के लिए आवेदन सुधार विंडो, इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव
सवाल: कंपार्टमेंट आने पर जब दोबारा पेपर होगा तो पूरे पाठ्यक्रम से सवाल आएंगे या कुछ ही हिस्सा पढ़ना होगा? -नावेद
जवाब: कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन उसी पाठ्यक्रम पर किया जाता है, जो मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित होता है। पूरे पाठयक्रम पर ही परीक्षा होगी।
परीक्षा नियंत्रक से जानें अपने सवाल का जवाब
परीक्षा की तैयारी व तनाव को लेकर सवाल अमर उजाला को aucbsehelp@gmail.com पर भेज सकते हैं। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक से सवालों के जवाब लेकर इन्हें प्रत्येक सोमवार प्रकाशित किया जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
कमेंट
कमेंट X