ओडिशा बोर्ड : 10वीं 12वीं की परीक्षाएं स्थगित, अन्य सभी विद्यार्थी प्रमोट होंगे
ओडिशा सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में आई तेजी के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में आई तेजी के बाद ओडिशा सरकार ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है। साथ ही राज्य में अन्य सभी कक्षाओं के स्कूली छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में क्रमोन्नत किया जाएगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें : कोरोना का कहर : उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल समेत इन राज्यों में स्थगित हुईं बोर्ड परीक्षाएं
कोरोना की स्थिति पर समीक्षा बैठक के दौरान ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को जून 2021 तक टालने करने का आदेश दिया है। शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के कक्षा नौ और 11 के सभी छात्रों को क्रमशः 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए प्रमोट कर दिया जाएगा। उन्हें क्रमोन्नयन के लिए किसी भी परीक्षा में भाग नहीं लेना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : सीबीएसई बोर्ड : प्रधानमंत्री की बैठक में बड़ा फैसला, 12वीं की परीक्षा स्थगित तो 10वीं की रद्द
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा पहले तीन मई से शुरू होने वाली थी, उसे स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा आयोजित करने का अंतिम निर्णय जून के प्रथम सप्ताह तक कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के बाद किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ें : राजस्थान बोर्ड : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला,10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित की
केंद्र सरकार के निर्णय के बाद उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने, हरियाणा में 10वीं की परीक्षा रद्द व 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित करने, मध्यप्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल, राजस्थान सरकार ने राज्य राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी। वहीं, इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं और स्नातक स्तरीय परीक्षाओं को 17 मई, 2021 तक स्थगित करने का निर्णय किया था।
कमेंट
कमेंट X