फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar DElEd To Be Held From July 26 Check BSEB DElEd Exam Schedule 2022

BSEB DElEd: बिहार डीएलएड परीक्षा की तारीख घोषित, जानें प्रथम और द्वितीय वर्ष का परीक्षा कार्यक्रम

Tue, 12 Jul 2022 10:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 12 Jul 2022 10:59 PM IST
सार

Bihar DElEd 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 2022 की तारीखें जारी कर दी हैं।

विज्ञापन
Bihar DElEd To Be Held From July 26 Check BSEB DElEd Exam Schedule 2022
BSEB 10th Exams 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Bihar DElEd 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 2022 की तारीखें जारी कर दी हैं। डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन के तहत प्रथम वर्ष की परीक्षा 26 जुलाई से, जबकि द्वितीय वर्ष की परीक्षा दो अगस्त से आयोजित की जानी है।

विज्ञापन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रथम वर्ष की परीक्षा 26 जुलाई को समाज की समझ, शिक्षा और पाठ्यचर्या के साथ शुरू होगी और एक अगस्त को समाप्त होगी, पेपर कला एकीकृत शिक्षा होगा। 

विज्ञापन

एडमिट कार्ड 14 जुलाई को जारी किए जाएंगे

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, DElEd द्वितीय वर्ष की परीक्षा दो अगस्त से समकालीन भारतीय समाज में शिक्षा के साथ शुरू होगी और पांच अगस्त को संपन्न होगी। बीएसईबी द्वारा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 14 जुलाई को जारी किए जाएंगे।  उम्मीदवार हॉल टिकट वेबसाइट- secondary.biharboardonline.com पर डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

इस बार दाखिले प्रवेश परीक्षा से हुए

बता दें कि विगत वर्षों से बिहार डीएलएड में नामांकन की प्रक्रिया मैट्रिक और इंटर में प्राप्त अंक के आधार पर नियमानुसार होती आ रही थी। पिछले वर्ष कोविड-19 के वजह से डीएलएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (Bihar DElEd Entrance Exam 2022) आयोजित नहीं हो पाई थी।
 

विज्ञापन

हालांकि, बिहार डीएलएड 2022-24 प्रशिक्षण सत्र में नामांकन हेतु बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड और शिक्षा विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया था कि बिहार बोर्ड द्वारा संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके बाद जारी मेरिट सूची तथा कॉलेज चॉइस के आधार पर डीएलएड नामांकन के लिए प्रशिक्षण संस्थान आवंटित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed