फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar DElEd Answer Key Released: Submit Objections by October 13, Check Fee Details

Bihar DEIEd Answer Key: बिहार डीएलएड की उत्तर कुंजी हुई जारी, इस तारीख तक दर्ज करें आपत्ति; जानें शुल्क

Sat, 11 Oct 2025 12:16 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 11 Oct 2025 12:16 PM IST
सार

Bihar DEIEd Answer Key 2025 OUT: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार डीएलएड 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar DElEd Answer Key Released: Submit Objections by October 13, Check Fee Details
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)

विस्तार

Bihar DEIEd Answer Key 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने हाल ही में बिहार डीएलएड (D.El.Ed) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने उत्तरों का ऑनलाइन मूल्यांकन कर सकते हैं और यदि किसी उत्तर में आपत्ति हो तो उसे दर्ज करवा सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर 13 अक्तूबर, 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन

इतना लगेगा शुल्क

बीएसईबी की सूचना के मुताबिक, उम्मीदवार प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति करने के लिए 50 रुपये ऑनलाइन जमा करेंगे। केवल ऑनलाइन माध्यम से ही ऑब्जेक्शन स्वीकार किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन हुई परीक्षा

बीएसईबी ने बिहार डीएलएड परीक्षा 26 अगस्त को आयोजित की थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक आयोजित हुई। दिव्यांग परीक्षार्थियों को अतिरिक्त 20 मिनट का समय मिला।

परीक्षा में उम्मीदवारों से गणित, हिंदी, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और अंग्रेजी जैसे विषयों से 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनका कुल अंक 120 था। परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 की अनंतिम उत्त कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों को फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद ‘Objection D.El.Ed. Joint Entrance Test, 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
  • निर्धारित लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर अनंतिम उत्त कुंजी दिख जाएगी, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed