Bihar DCECE 2024: डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम जारी, यहां से रैंक कार्ड करें डाउनलोड
Bihar DCECE 2024 Result Out: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने आज डीसीईसीई 2024 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar DCECE 2024 Result Out: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने आज, 14 जुलाई को बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (Bihar DCECE 2024) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in. पर जाकर डीसीईसीई 2024 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार डीसीईसीई 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। बोर्ड ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक स्तर के लिए पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE) और पैरा मेडिकल (PM) के लिए डीसीईसीई 2024 रैंक कार्ड जारी किया है।
बिहार डीसीईसीई 2024 रैंक कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, श्रेणी, लिंग, प्राप्त कुल अंक, विषय-वार अंक, समग्र रैंक, श्रेणी रैंक और योग्यता स्थिति शामिल है।
बोर्ड बिहार डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग आयोजित करेगा। काउंसलिंग योग्यता के आधार पर आयोजित की जाएगी, जिसमें डीसीईसीई परिणाम 2024 में उम्मीदवारों की रैंक के अनुसार डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सीटें आवंटित की जाएंगी। काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना, विकल्प लॉक करना, सीट आवंटन और प्रवेश शुल्क का भुगतान जैसे चरण शामिल होंगे।
रैंक कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
डीसीईसीई 2024 रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट-bceceboard.bihar.gov.in. पर जाएं।
- मुखपृष्ठ पर उपलब्ध DCECE 2024 परिणाम लिंक देखें।
- अब पाठ्यक्रम चुनें और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- फिर स्क्रीन पर परिणाम, रैंक कार्ड देखने के लिए "शो रैंक" बटन पर क्लिक करें।
- रैंक कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X