BSEB: बोर्ड परीक्षा से वंचित रह सकते हैं 10वीं-12वीं के 65975 विद्यार्थी; बिहार बोर्ड ने जारी की चेतावनी
BSEB Bihar Board Exams 2026: प्रदेश के 5600 के अधिक 10वीं और 12वीं शिक्षण संस्थानों से जुड़े कुल 65975 विद्यार्थी बिहार बोर्ड की माध्यमिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होने से वंचित रह सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि यदि ऐसा होता है तो इसका पूरा दायित्व स्कूलों पर होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Board Exams 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वार्षिक माध्यमिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के लिए दो अहम नोटिस जारी किए हैं। बोर्ड ने नोटिस में बताया है कि तकरीबन 66 हजार छात्र बोर्ड परीक्षा से वंचित रह सकते हैं। दरअसल, इन छात्रों के हस्ताक्षरित घोषणापत्रयुक्त डमी पंजीयन/सूचीकरण कार्ड बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड नहीं हुए हैं।
बोर्ड की ओर से साफ चेतावनी दी गई है कि जिन छात्रों के हस्ताक्षरित घोषणापत्रयुक्त डमी पंजीयन/सूचीकरण कार्ड बोर्ड पोर्टल पर अपलोड नहीं होंगे, उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।
आंकड़े बताते हैं स्थिति
- 10वीं कक्षा के राज्य के 3,248 विद्यालयों से जुड़े 39,143 छात्रों के घोषणापत्रयुक्त डमी पंजीयन पत्र अपलोड नहीं किए गए हैं।
- 12वीं राज्य के 2,401 महाविद्यालयों/विद्यालयों से जुड़े 26,832 छात्रों के घोषणापत्रयुक्त डमी पंजीयन पत्र अपलोड नहीं किए गए हैं।
यदि विद्यार्थियों का साल बर्बाद हुआ, तो स्कूल होंगे जिम्मेदार: बिहार बोर्ड
बोर्ड ने साफ कर दिया है कि ऐसे छात्र वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के आवेदन व परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। इसका सीधा असर उनके शैक्षणिक भविष्य पर पड़ेगा, क्योंकि एक साल व्यर्थ चला जाएगा। बोर्ड ने इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों पर डाली है।
प्रक्रिया पूरी करने के लिए दिया आखिरी मौका
बोर्ड ने एक अंतिम अवसर देते हुए विद्यालयों और महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित छात्रों के हस्ताक्षरित डमी पंजीयन/सूचीकरण कार्ड को पोर्टल पर 9 सितंबर 2025 से 14 सितंबर 2025 तक अपलोड करें।
- 10वीं छात्रों के लिए वेबसाइट: secondary.biharboardonline.com.
- 12वीं छात्रों के लिए वेबसाइट: seniorsecondary.biharboardonline.com.
लॉगिन करने के बाद “Declaration form not uploaded Report” लिंक पर क्लिक कर अपलोड प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी कारणवश यह कार्य निर्धारित समय तक पूरा नहीं हुआ, तो ऐसे छात्रों का पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद वे वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल नहीं हो पाएंगे।
बोर्ड ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों से भी कहा है कि वे अपने-अपने जिले के ऐसे सभी विद्यालयों की गहन निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि समयसीमा में कार्ड अपलोड हो जाए।
बोर्ड ने अभिभावकों से की ये अपील
प्रमुख जिले जिनमें सबसे ज्यादा छात्र हैं:
- 10वीं: गया (3,941), मुजफ्फरपुर (2,547), सीवान (2,045), पटना (1,269)
- 12वीं: मुजफ्फरपुर (2,839), गोपालगंज (1,046), दरभंगा (1,229), पटना (1,180)
बिहार बोर्ड ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों के विद्यालय से इसकी पुष्टि करें कि उनका हस्ताक्षरित डमी पंजीयन कार्ड पोर्टल पर अपलोड किया गया है या नहीं।
कमेंट
कमेंट X