फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021: बोर्ड ने पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया, फिर लिंक हटा लिया

Thu, 25 Mar 2021 05:27 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 25 Mar 2021 05:27 PM IST
सार

-बारहवीं परीक्षा के लिए कुल 13.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया था।
-परीक्षाएं 1 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच हुई थी।
-गुरुवार को पहले बोर्ड ने रिजल्ट का लिंक जारी किया, फिर हटा लिया।

विज्ञापन
Bihar Board Class 12 Result 2021 link appears at onlinebseb.in removed later
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021 - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट

BSEB Bihar Board Class 12 Result 2021: बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने गुरुवार को पहले आधिकारिक वेबसाइट पर बारहवीं परीक्षा के रिजल्ट का लिंक डाला और उसके बाद फिर उसे हटा लिया गया। हालांकि, अभी बारहवीं कक्षा की परीक्षा के रिजल्ट का लिंक हटा लिया गया है और वेबसाइट खुलने में भी दिक्कत हो रही है।



आपको बता दें कि बोर्ड ने अभी तक बारहवीं परीक्षा के रिजल्ट की तिथि के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि बोर्ड किसी भी वक्त बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। कॉपियों के मूल्यांकन कार्य के पूरा होने के बाद अब छात्रों को बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है।  पिछले साल बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का रिजल्ट 24 मार्च को जारी किया था। बिहार बोर्ड ऐसा बोर्ड है जिसने कोरोना काल में सबसे पहले बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया है। दूसरे राज्य बोर्डों की अभी परीक्षाएं भी शुरू नहीं हुई हैं, जबकि बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। बोर्ड किसी भी वक्त  बारहवीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।

 

Trending Videos
Bihar Board Class 12 Result 2021 link appears at onlinebseb.in removed later
bihar board

13 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी है इस साल बोर्ड परीक्षा
इस साल बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए कुल 13.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। बारहवीं की परीक्षाएं 1 फरवरी से लेकर 13 फरवरी के बीच हुई थी। 7.03 लाख छात्रों और 6.46 लाख छात्राओं ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं दी थी। अभी तक बोर्ड की तरफ से यह जानकारी नहीं दी गई है कि बारहवीं कक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा। 

Bihar Board Class 12 Result 2021 link appears at onlinebseb.in removed later
बिहार बोर्ड - फोटो : File

बारहवीं के रिजल्ट को लेकर अलग-अलग तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि होली की वजह से बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट देरी से जारी हो  सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से किसी भी वक्त बारहवीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है, क्योंकि टॉपर्स का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।

बिहार बोर्ड की वेबसाइट्स
biharboardonline.bihar.gov.in
onlinebseb.in,biharboard.ac.in
biharboard.online
biharboardonline.com 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed