Bihar Board BSEB: दूरदर्शन पर चलेंगी 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं, 36 लाख विद्यार्थियों को होगा लाभ
नौंवी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक डीडी बिहार चैनल पर कक्षाएं चलाई जाएंगी।
विस्तार
देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए सभी विद्यालयों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। कुछ राज्यों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है तो कुछ राज्यों में ऑनलाइन कक्षा के माध्यम से पढ़ाई जारी है। ऐसे में बिहार के शिक्षा परियोजना परिषद, यूनिसेफ की मदद से दूरदर्शन के माध्यम से पढ़ाई जारी रखना का प्रयास कर रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नौंवी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कक्षाएं चलाई जाएंगी।
बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से दूरदर्शन के डीडी बिहार चैनल पर 'मेरा दूरदर्शन मेरा विद्यालय' कार्यक्रम का प्रसारण संबंधी सूचना।#BiharEducationDept pic.twitter.com/1vPUl9j6gI
— Bihar Education Department (@BiharEducation_) May 8, 2021विज्ञापन
10 मई से डीडी बिहार पर शुरू होंगी कक्षाएं
यह है कक्षा का निर्धारित शेड्यूल
कक्षा नौवीं व दसवीं के लिए सुबह 10 बजे और कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं के लिए सुबह 11 बजे से पढ़ाई से जुड़े कार्यक्रम डीडी बिहार पर प्रसारित किए जाएंगे। बीएसईबी ने इस कार्यक्रम को ‘मेरा दूरदर्शन, मेरा विद्यालय’ नाम दिया है। बीएसईबी के राज्य परियोजना निदेशक संजय सिंह ने प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और अभिभावकों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बच्चे डीडी बिहार पर होने वाले प्रसारण देखें।

कमेंट
कमेंट X