Bihar Board 10th Result 2021: 10वीं के परिणाम को लेकर 5 अहम सवाल और उनके जवाब
बिहार शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। बोर्ड की तरफ से अभी आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी होने की तारीख नहीं बताई गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि बोर्ड अप्रैल के पहले हफ्ते में दसवीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस साल करीब 16.84 लाख विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा की परीक्षा दी है। 1,525 परीक्षा केंद्रों पर दसवीं की परीक्षा आयोजित की गई थी। दसवीं परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक हुई थी। आइए पांच अहम FAQs के जरिए दसवीं कक्षा के रिजल्ट के बारे में सबकुछ जानते हैं..
#कब जारी होगा दसवीं कक्षा का रिजल्ट? क्या है तारीख?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड दसवीं कक्षा का रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी कर सकता है। दसवीं कक्षा की परीक्षा के रिजल्ट जारी होने की तारीख को लेकर बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने दसवीं कक्षा के रिजल्ट की निश्चित तिथि की घोषणा नहीं की है। यह कहा जा रहा है कि अप्रैल के पहले हफ्ते में किसी भी वक्त दसवीं का रिजल्ट जारी हो सकता है।
#दसवीं कक्षा में पास होने का मानदंड क्या है?
बिहार बोर्ड परीक्षा में पास होने के मानदंड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। छात्रों को पास होने के लिए 33 फीसदी नंबरों की जरूरत होती है।
बिहार बोर्ड के रिजल्ट सबसे तेज और जल्दी पाने के लिए अभी रजिस्टर करें MyResult पर
बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा के एक या दो विषय में अगर कोई विद्यार्थी फेल होता है तो वह कंपार्टमेंट की परीक्षा दे सकता है। कंपार्टमेंट परीक्षा बोर्ड की तरफ से ली जाती है। कंपार्टमेंट परीक्षा मई और जून में होगी। छात्र अपने स्कोर को बेहतर करने के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठ सकते हैं।
बिहार बोर्ड का दसवीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे।
आधिकारिक वेबसाइट्स
-biharboardonline.bihar.gov.in
-onlinebseb.in
-biharboardonline.com
बिहार बोर्ड की दसवीं परीक्षा में पिछले साल हिमांशु राज ने टॉप किया था। उनके 500 में से 481 नंबर थे। हिमांशु की पर्संटेज 96.20 फीसदी थी। टॉप 10 लिस्ट में 41 छात्र शामिल थे।
कमेंट
कमेंट X