फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   bihar board 10th result 2021 today bihar school examination board bihar board 10th result to be released today candidates check here bseb matric result 2021

बीएसईबी : बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम साढ़े तीन बजे होंगे जारी, छात्र यहां देख सकेंगे रिजल्ट

Mon, 05 Apr 2021 11:46 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 05 Apr 2021 11:46 AM IST
सार

  • 10वीं की परीक्षा 1,525 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी
  • 16.84 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी है
  • बिहार बोर्ड ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 26 मार्च को घोषित किया था

विज्ञापन
bihar board 10th result 2021 today bihar school examination board bihar board 10th result to be released today candidates check here bseb matric result 2021
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

बीएसईबी बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा दे चुके विद्यार्थी तैयार हो जाएं। आज उनके इंतजार की घड़ियां समाप्त होने वाली हैं। बीएसईबी यानी बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा-2021 का परिणाम सोमवार, पांच अप्रैल, 2021 को जारी किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, दोपहर साढ़े तीन बजे बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा यानी 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करेंगे। उनके साथ बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर और राज्य के शिक्षा सचिव भी मौजूद रहेंगे।  

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स का वेरिफिकेशन संबंधी कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, रिजल्ट को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपलोड करने का कार्य भी पूरा हो गया है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की ओर से रविवार देर शाम ट्विटर पर जानकारी दी गई कि 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम पांच अप्रैल, 2021 को दोपहर साढ़े तीन बजे बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने का तरीका और सीधा लिंक खबर में दिया गया है।
विज्ञापन


यहां देख सकेंगे बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
बिहार बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट नीचे दी गए वेबसाइट पर देख सकेंगे। ध्यान दें कि रिजल्ट जारी होने पर तकनीकी समस्या के कारण बोर्ड की वेबसाइट क्रैश भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी बिहार बोर्ड के रिजल्ट सबसे तेज और जल्दी पाने के लिए अभी रजिस्टर करें MyResult  पर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा 20 मार्च, 2021 को दसवीं परीक्षा की ‘आंसर की’ जारी कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी इन वेबसाइट्स पर भी रिजल्ट देख सकेंगे 
  • onlinebseb.in
  • biharboardonline.com
  • biharboard.online.in
  • biharboardonline.bihar.gov.in

16.84 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी
इस साल करीब 16.84 लाख विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी है। 10वीं की परीक्षा 1,525 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। 10वीं परीक्षा 17 फरवरी, 2021 से लेकर 24 फरवरी, 2021 तक हुई थी। अब बीएसईबी की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा- 2021 के नतीजे सोमवार, पांच अप्रैल, 2021 को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट दोपहर साढ़े तीन बजे तक जारी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed