फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar Board 10th 12th Compartment Exams Cancelled, Big Decision Students Passed with Grace Marks

बिहार बोर्ड : बीएसईबी की इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा रद्द, रिजल्ट कल आएगा

Fri, 18 Jun 2021 10:24 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 18 Jun 2021 10:24 PM IST
सार

राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने बीएसईबी के साथ मंथन के बाद बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं को रद्द करने एवं विद्यार्थियों को सीधे पास करने का निर्णय किया है।  

विज्ञापन
Bihar Board 10th 12th Compartment Exams Cancelled, Big Decision Students Passed with Grace Marks
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2021 - फोटो : File

विस्तार

बिहार सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए राज्य में बिहार बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षाओं को आयोजन रद्द कर दिया है। राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने बीएसईबी के साथ मंथन के बाद बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाओं को रद्द करने एवं विद्यार्थियों को सीधे पास करने का निर्णय किया है।  

विज्ञापन


इस संबंध में बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शुक्रवार, 18 जून 2021, को बताया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा, 2021 की परीक्षा संपन्न कराकर परीक्षाफल प्रकाशित किया जा चुका है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों के चलते आगामी 2-3 माह में भी कंपार्टमेंटल परीक्षा कराया जाना संभव प्रतीत नहीं होता है।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि उपरोक्त परिस्थिति में छात्रहित के मद्देनजर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक परीक्षा, 2021 में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को अपवादस्वरूप कुछ अतिरिक्त ग्रेस अंक देकर उत्तीर्ण करने की समिति के प्रस्ताव से शिक्षा विभाग ने सहमति प्रदान की है। शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि शिक्षा विभाग ने अतिरिक्त ग्रेस से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का परीक्षाफल भी तैयार कर लिया है जो समिति की वेबसाइट http://results.biharboardonline.com पर दिनांक 19.06.2021 के अपराह्न 05:00 बजे से उपलब्ध रहेगा, जिस पर विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले बिहार बोर्ड की वार्षिक परीक्षा 2021 के घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे में 13,40,267 विद्यार्थी में से 10,48,846 विद्यार्थी यानी 78.26 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए थे। एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों को अतिरिक्त ग्रेस अंक दिए जाने के इस निर्णय से अब कुल 97,474 विद्यार्थी (कला संकाय में 53,939 विद्यार्थी, वाणिज्य संकाय में 1,814 विद्यार्थी, विज्ञान संकाय में 41,691 विद्यार्थी तथा वोकेशनल में 30 विद्यार्थी) भी उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, अब कुल उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या 11,46,320 होती है जो सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों का 85.53 प्रतिशत हो जाता है।

इसी प्रकार, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2021 में अतिरिक्त ग्रेस अंक दिए जाने के परिणामस्वरूप एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्रों में से कुल 1,21,316 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पूर्व में मैट्रिक वार्षिक परीक्षाफल, 2021 में सम्मिलित 16.54,171 विद्यार्थियों में से 12,93,054 यानी कुल 78.17 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। इस प्रकार, अब इस परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की कुल संख्या 14,14,370 हो गई है, जो 85.50 प्रतिशत होता है।
 


इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि छात्रों के हित में लिए गए राज्य सरकार के इस निर्णय से हजारों विद्यार्थी लाभान्वित होंगे तथा कोरोना महामारी से उत्पन्न विकट स्थिति के बावजूद उनका एक वर्ष खराब भी नहीं होगा। 

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ही पूरे देश का एकमात्र बोर्ड है जिसने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का ससमय आयोजन किया तथा उसका ससमय परिणाम भी जारी किया। आज सीबीएसई व आईएससी एवं अन्य राज्यों के परीक्षा बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के कारण मूल्यांकन के अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed