फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Bihar BEd entrance test 2023 registration begins at biharcetbed-lnmu.in know process

Bihar BEd CET 2023: बिहार बीएड दाखिला परीक्षा के लिए 15 मार्च तक करा सकेंगे पंजीकरण, ऐसे करें अप्लाई

Tue, 21 Feb 2023 05:24 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 21 Feb 2023 05:24 PM IST
सार

Bihar BEd CET 2023 Application Registration Begins: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से बिहार शिक्षा स्नातक यानी बीएड (B.Ed) सामान्य प्रवेश परीक्षा (CET-BED) 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Bihar BEd entrance test 2023 registration begins at biharcetbed-lnmu.in know process
Bihar BEd CET 2023 Application Registration Begins: - फोटो : self

विस्तार

Bihar BEd CET 2023 Application Registration Begins: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से बिहार शिक्षा स्नातक यानी बीएड (B.Ed) सामान्य प्रवेश परीक्षा (CET-BED) 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवार biharcetbed-lnmu.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2023 है। उम्मीदवार 16 मार्च से 20 मार्च, 2023 तक विलंब शुल्क के साथ अपने आवेदन जमा और संपादित भी कर सकते हैं। बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए हॉल टिकट 30 मार्च, 2023 को जारी किया जाएगा और प्रवेश परीक्षा शनिवार, 08 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

Bihar BEd CET 2023 आवेदन शुल्क 

सामान्य और अनारक्षित वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। विकलांग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग / पिछड़ा वर्ग / महिला एवं ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।

 

Bihar BEd CET 2023 जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed.lnmu.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फॉर्म सबमिट करें और डाउनलोड करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed