फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   bihar bed cet 2021 counselling registration process begins by LNMU

bihar bed cet 2021: एनएलएमयू ने शुरू की बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग प्रक्रिया, ऐसे करें आवेदन

Wed, 01 Sep 2021 09:56 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 01 Sep 2021 09:56 PM IST
सार

bihar b.ed cet 2021 counselling registration begins:  बिहार सीईटी बीएड 2021 के आयोजन संस्थान ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने बुधवार, 01 सितंबर से bihar b.ed cet 2021 के लिए काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
bihar bed cet 2021 counselling registration process begins by LNMU
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

bihar b.ed cet 2021 counselling: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने बुधवार, 01 सितंबर से बिहार बीएड सीईटी 2021 के लिए काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने bihar b.ed cet 2021 की परीक्षा को पास किया है, उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना चाहिए। इसके लिए पंजीकरण करने की विंडो 12 सितंबर को बंद हो जाएगी। छात्रों को 12 सितंबर, 2021 तक अपना पंजीकरण कराना होगा और कॉलेज वरीयता को भरना होगा। 

विज्ञापन

उम्मीदवारों को अपनी कॉलेज वरीयताओं को पंजीकृत करने और भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट- bihar-cetbed-lnmu.in पर जाना होगा। बता दें कि बिहार बीएड सीईटी 2021 में कुल 14 विश्वविद्यालय भाग ले रहे हैं। उम्मीदवार इन 14 विश्वविद्यालयों की सूची में से अपना पसंदीदा कॉलेज चुन सकते हैं। 
विज्ञापन


LNMU bihar b.ed cet 2021 के अंतर्गत बिहार के बीएड कॉलेज विश्वविद्यालयों की सूची

  1. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा
  2. पटना विश्वविद्यालय, पटना
  3. पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना
  4. पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया
  5. मगध विश्वविद्यालय, बोधगया
  6. मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय, पटना
  7. आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना
  8. भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा
  9. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर
  10. जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा
  11. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा
  12. मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर
  13. तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय, भागलपुर
  14. वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा
     

बिहार बी.एड सीईटी 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया

एलएनएमयू द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवंटित कॉलेज 18 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपनी सीटों की पुष्टि करनी होगी और 19 से 25 सितंबर के बीच शुल्क का एक हिस्सा (3000 रुपये) का भुगतान करना होगा। पेपर सत्यापन और प्रवेश (संबंधित कॉलेज में) 22 सितंबर से 29 सितंबर, 2021 के बीच किया जाएगा।

काउंसलिंग के दूसरे दौर में रिक्तियों को 01 अक्तूबर को प्रदर्शित किया जाएगा। कॉलेज आवंटन 04 अक्तूबर को प्रदर्शित किया जाएगा। सीट की पुष्टि और आंशिक भुगतान 05 अक्तूबर से 9 अक्तूबर के बीच करना होगा। पेपर सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया संबंधित कॉलेजों में 16 से 23 अक्तूबर के बीच होगी। सीटों के रिक्त होने की स्थिति में 25 से 30 अक्तूबर के बीच स्पॉट राउंड काउंसलिंग या ऑन स्पॉट काउंसलिंग की जाएगी। वहीं बीएड पाठ्यक्रमों की कक्षाएं 01 नवंबर से शुरू होंगी।


बीते सप्ताह जारी हुआ था रिजल्ट

विज्ञापन

बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2021 का रिजल्ट आयोजन संस्थान ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा बीते सप्ताह घोषित कर दिया गया था। 13 अगस्त को आयोजित की गई बिहार सीईटी बीएड 2021 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bihar-cetbed-lnmu.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अपने दस्तावेज तैयार कर लें। 

बता दें कि इस परीक्षा के लिए कुल 1,36,772 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 1,17,968 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। वहीं कुल 1,12,146 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की है। बिहार सीईटी बीएड परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने वाले कुल अभ्यर्थियों में से 47,757 महिलाएं हैं, और 64,383 पुरुष हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed