फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   BHU to close online combination selection window for UG programmes today at bhuonline.in

BHU: यूजी कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन संयोजन चयन का आखिरी मौका, इस समय बंद हो जाएगा विंडो

Fri, 22 Sep 2023 11:19 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 22 Sep 2023 11:19 AM IST
सार

BHU UG 2023: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय आज स्नातक के विभिन्न कार्यक्रमों में पसंदीदा विषयों के संयोजन को भरने के लिए विंडो बंद कर देगा। संबंधित छात्र नीचे बताए शेड्यूल के मुताबिक सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लें
 

विज्ञापन
BHU to close online combination selection window for UG programmes today at bhuonline.in
बीएचयू : बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी - फोटो : BHU

विस्तार

BHU UG Combination Selection: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय आज बीए कला, बीए सामाजिक विज्ञान, बीएससी गणित और बीएससी जीव विज्ञान में पसंदीदा विषयों के संयोजन को भरने के लिए विंडो बंद करने वाला है। उम्मीदवार आज शाम 5 बजे तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट - bhonline.in पर जाकर विकल्प भर सकते हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि जिन आवेदकों ने प्रतिबद्धता शुल्क जमा कर दिया है, उनसे संयोजन के आवंटन के लिए अपनी प्राथमिकता ऑनलाइन भरने का अनुरोध किया जाता है। विश्वविद्यालय ने यह भी साफ किया है कि संयोजन प्राथमिकताएं भरने में विफल रहने वाले छात्रों का प्रवेश रद्द भी हो सकता है। इसलिए सभी पात्र उम्मीदवार इस काम को फटाफट निपटा लें।

विज्ञापन

इनके पास होगा 23 सितंबर तक का समय

बीएचयू की ओर से कहा गया है कि विश्वविद्यालय जिन छात्रों को संयोजन आवंटित करेगा, वे शेष शुल्क का भुगतान करने और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया और कक्षाओं के लिए संबंधित संकायों को रिपोर्ट कर सकेंगे। जिन स्नातक कार्यक्रमों में संयोजन आवंटित नहीं किए गए हैं, उनके उम्मीदवारों को 23 सितंबर को शाम 5 बजे तक शेष शुल्क जमा करना होगा।

पीएचडी के लिए जरूरी निर्देश

हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भी घोषणा की थी कि डीयू, जेएनयू, बीएचयू और बीबीएयू के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 26, 27, 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। आवेदन सुधार विंडो 23 सितंबर से खुलेगी। उम्मीदवार विषयवार डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट - phd-entrance.samarth.ac.in पर देख सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों ने बीएचयू में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे 24 सितंबर रात 11:50 बजे तक अपना आवेदन पत्र संपादित कर सकेंगे।

विज्ञापन

बीएचू द्वारा ऑफर कुल कोर्स

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय विभिन्न स्ट्रीम्स में डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर कुल 145 पाठ्यक्रम ऑपर करता है। इनमें 6 डिप्लोमा पाठ्यक्रम, 27 स्नातक पाठ्यक्रम और 112 स्नातकोत्तर कार्यक्रम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed