फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Beyond a College Degree: How Internships Help Students Build Essential Job Skills

करियर टिप्स: इंटर्नशिप सिर्फ रिज्यूमे चमकाने का जरिया नहीं, इन तरीकों से बनाएं अपना करियर मजबूत

Fri, 09 Oct 2026 07:54 AM IST
शिवम तिवारी मैथ्यू जे. मेव्यू प्रोफेसर, द ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी
मैथ्यू जे. मेव्यू प्रोफेसर, द ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी Published by: शिवम तिवारी Updated Fri, 09 Oct 2026 07:54 AM IST
सार

आज के जॉब मार्केट में सिर्फ कॉलेज की डिग्री नौकरी पाने के लिए पर्याप्त नहीं है। इंटर्नशिप छात्रों को वास्तविक काम का अनुभव, मेंटरशिप और जरूरी प्रोफेशनल स्किल्स सीखने का मौका देती है। जानिए सही इंटर्नशिप कैसे चुनें और समस्या सुलझाने, टीमवर्क, निर्णय लेने व आत्मविश्वास जैसी क्षमताओं को विकसित कर करियर को मजबूत कैसे बनाएं।

विज्ञापन
Beyond a College Degree: How Internships Help Students Build Essential Job Skills
Career Tips - फोटो : AI Generated

विस्तार

आज के बदलते जॉब मार्केट में सिर्फ कॉलेज की डिग्री होना नौकरी पाने के लिए पर्याप्त नहीं है। कंपनियां ऐसे युवाओं को प्राथमिकता देती हैं, जिन्हें पढ़ाई के साथ काम का अनुभव भी हो। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई तकनीकों के कारण नौकरियों का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है। ऐसे में समस्या सुलझाने, टीम के साथ काम करने, सही निर्णय लेने और बदलते हालात के अनुसार खुद को ढालने जैसी स्किल्स महत्वपूर्ण हो गई हैं। इंटर्नशिप के दौरान छात्र इन क्षमताओं को वास्तविक परिस्थितियों में विकसित कर सकते हैं। अच्छी इंटर्नशिप छात्रों को ऑफिस के माहौल को समझने, काम करने का तरीका सीखने और अपनी रुचि के क्षेत्र को पहचानने का अवसर देती है। इंटर्नशिप को सिर्फ रिज्यूमे मजबूत करने तक सीमित न रखें।
विज्ञापन

वास्तविक अनुभव से नौकरी की बेहतर तैयारी

हर इंटर्नशिप छात्रों के लिए समान रूप से उपयोगी नहीं होती। अच्छी इंटर्नशिप में छात्रों को सिर्फ छोटे-मोटे काम तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें वास्तविक प्रोजेक्ट और समस्याओं पर काम करने पर विचार करना चाहिए। इससे छात्र संगठन के काम करने के तरीके और अपने योगदान के महत्व को समझ पाते हैं। ऐसे अनुभव उन्हें भविष्य की नौकरी के लिए अधिक तैयार करते हैं।
विज्ञापन

मेंटर से सीखने का मौका

इंटर्नशिप के दौरान सही मार्गदर्शन मिलना भी जरूरी है। छात्रों को केवल मैनेजर पर निर्भर रखने के बजाय फैकल्टी, इंडस्ट्री एक्सपर्ट, तकनीकी विशेषज्ञ और सहकर्मियों से बातचीत करने पर जोर देना चाहिए। अलग-अलग विशेषज्ञों से बातचीत करके छात्र अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं और इंडस्ट्री की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। इससे उन्हें कॅरिअर के विकल्पों को लेकर सही फैसला लेने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलतियों से बढ़ेगा आत्मविश्वास

इंटर्नशिप सीखने की प्रक्रिया है, इसलिए इस दौरान गलतियां होना स्वाभाविक हंै। छात्रों से शुरुआत में ही पूरी तरह पेशेवर होने की उम्मीद नहीं की जाती। उन्हें किसी समस्या पर दोबारा प्रयास करने और जरूरत
पड़ने पर मदद लेने पर भी विचार करना चाहिए। ऐसे माहौल में छात्र चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका समाधान तलाशना सीखा जा सकता हैं। इससे उनमें आत्मविश्वास और समस्या सुलझाने की क्षमता भी विकसित होती है।

अपने काम को सामने रखें

इंटर्नशिप में किए गए प्रोजेक्ट को दूसरों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर छात्रों के लिए काफी उपयोगी होता है। प्रेजेंटेशन के जरिये छात्र अपने काम को इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के सामने रख सकते हैं। इससे उन्हें अपने काम पर प्रतिक्रिया मिलती है और यह समझने का मौका मिलता है कि किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। साथ ही, अपने काम को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने की क्षमता भी विकसित होती है।           


•     ऐसी इंटर्नशिप चुनें, जिसमें वास्तविक प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिले।
•     देखें कि वहां आपको नई चीजें सीखने और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से मार्गदर्शन लेने का अवसर मिलेगा या नहीं।
•     ऐसी जगह को प्राथमिकता दें, जहां आपके काम का वास्तविक परिणाम देखने को मिले।
•     इंटर्नशिप कितनी कीं, इससे ज्यादा जरूरी है कि उनसे कितना सीखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed