{"_id":"5ac30f424f1c1b1a6a8b50bf","slug":"best-institute-for-disc-jockey","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनना चाहते हैं शानदार DJ तो इन कॉलेजों में हैं बेहतर कोर्स, सैलरी भी मोटी मिलेगी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बनना चाहते हैं शानदार DJ तो इन कॉलेजों में हैं बेहतर कोर्स, सैलरी भी मोटी मिलेगी
अंशुमाला, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब आप किसी पार्टी या फंक्शन में जाते हैं, तो वहां डांस फ्लोर पर मजेदार गानों पर खूब डांस करते हैं। जो व्यकि्त आपकी पसंद को ध्यान में रखते हुए तरह-तरह के गाने बजाता है, वह कहलाता है डिस्क जॉकी यानी डीजे। आज डीजे की मांग हर पार्टी व फंक्शन में लगातार बढ़ रही है। ऐसे में इस क्षेत्र में करियर बनाकर आप नाम और शोहरत दोनों कमा सकते हैं।
एक डीजे न सिर्फ पार्टीज, होटल्स एवं क्लबों में लोगों का मनोरंजन करता है, बल्कि वह कई अन्य काम भी करता है, जैसे- म्यूजिक एल्बम तैयार करना, किसी गाने के लिए रीमिक्स तैयार करना, दो गानों को जोड़कर एक बनाना आदि। यदि आपको भी संगीत में दिलचस्पी है, धुनों की समझ है और खुद से किसी गाने का रीमिक्स तैयार कर देते हैं, तो डिस्क जॉकी बनकर अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।

शैक्षिक योग्यता और व्यक्तिगत गुण
वैसे तो इसमें करियर बनाने के लिए किसी अनिवार्य शैक्षिक योग्यता की जरूरत नहीं होती और न ही इसके लिए कोई उम्र सीमा तय की गई है। फिर भी 12वीं तक पढ़ाई की है, तो बहुत अच्छी बात है। जिन्हें संगीत, नए गाने, म्यूजिक ट्यून्स, रिदम और ट्रेंड की समझ एवं जानकारी हो, संगीत में दिलचस्पी हो, शानदार आवाज हो, टेक्निकल स्किल जैसे ऑडियो मिक्सिंग, बीट मैचिंग, बार मैचिंग, ट्यून स्ट्रक्चर, चॉप मिकि्संग आदि आती हो, उनके लिए यह क्षेत्र क्रिएटिव एवं बेहतर कमाई का जरिया हो सकता है।
हालांकि, एक सफल डीजे बनने के लिए आपको अलग-अलग शैली जैसे रॉक, एलेक्ट्रो, जैज, पॉप, हिप-हॉप आदि म्यूजिक की भी थोड़ी बहुत जानकारी हो, तो सोने पे सुहागा है। किस तरह सॉफ्टवेयर या अन्य उपकरणों पर अलग-अलग साउंडट्रैक्स को एक साथ मिलाया जाता है, इसकी जानकारी होनी भी जरूरी है। इसके अलावा खुशमिजाज व्यक्तित्व, बेहतर कम्युनिकेशन स्किल, ईवेंट, वेन्यू और क्राउड के मूड और पसंद-नापसंद को भांपकर म्यूजिक प्ले करना, इस प्रोफेशन में सफल होने के लिए आवश्यक गुण हैं। इस क्षेत्र में खुद को और बेहतर बनाने के लिए चाहें तो ट्रेनिंग भी कर सकते हैं। कई संस्थान टेक्निकल स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए दो से तीन महीने के शॉर्ट टर्म कोर्सेज, डिप्लोमा आदि कराते हैं। घंटे के मुताबिक भी कोर्स ऑफर होते हैं।

कहां-कहां मौके
कोर्स करने के बाद आपको लगता है कि आपकी जानकारी और समझ इस क्षेत्र में पहले से और मजबूत हो गई है, तो संगीत और मनोरंजन के क्षेत्र में करियर के अपार अवसर खुले हुए हैं। डीजे की डिस्कोथेक, नाइट क्लबों और होटल्स में खूब मांग रहती है।
हालांकि, आज बर्थडे पार्टी, फंक्शन, शादी-ब्याह, स्कूल-कॉलेज में होने वाले कार्यक्रमों में मेहमानों का मनोरंजन करने के लिए भी डीजे कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करते हैं। साथ ही ईवेंट कंपनियों, रेडियो स्टेशन में बतौर रेडियो डिस्क जॉकी, टीवी, मनोरंजन और संचार के क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के साथ जुड़कर भी काम करने का मौका मिलता है। आप बतौर फ्रीलांसर भी काम कर सकते हैं।

हुनर जितना, कमाई उतनी
डिस्क जॉकी बनने का सबसे आकर्षक पहलू है, इसमें होने वाली कमाई। डीजे एक अच्छा वेतन पाने वाला प्रोफेशन है। शुरुआत में हो सकता है कि आपको मुफ्त में या फिर कम पैसे में ही यह काम करने का मौका मिले, लेकिन जैसे-जैसे इसमें आपकी पकड़ मजबूत होती जाती है, प्रैक्टिस और अनुभव बढ़ता है, तब आपको पैसे भी अच्छे मिलने लगते हैं। पार्टी का नेचर, वेन्यू आदि पर भी कमाई निर्भर करती है। शुरुआत में एक दिन में पांच हजार भी कमा सकते हैं या फिर बिल्कुल नहीं। इस क्षेत्र में आपका नाम कितना है, आप लोगों के बीच बतौर डीजे कितने मशहूर हैं, इस पर भी कमाई निर्भर करती है। यदि एक डीजे अपने स्किल को निखार कर खुद का म्यूजिक एल्बम तैयार करता है, तो अधिक पैसे कमा सकता है।
जाने-माने डिस्क जॉकी डिस्क, डीजे ए. सेन, बताते, जॉकी के क्षेत्र में आज बहुत स्कोप है। यदि म्यूजिक, धुन और अलग-अलग संगीत की विधाओं की समझ है, तो इसमें आप सफल हो सकते हैं। आज कई संस्थान शॉर्ट टर्म और क्रैश कोर्सेज करवाते हैं। कोर्स करने के बाद आप खुद को और निखार सकते हैं। वेतन अनुभव के साथ बढ़ता है। एक बड़े क्लब या होटल में प्रत्येक महीने आप 35 से 50 हजार रुपये तक कमा सकते हैं।

प्रमुख शिक्षण संस्थान
-फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे
-ग्रोवर्स डीजे ट्रेनिंग एकेडमी, दिल्ली
-स्क्रैच डीजे एकेडमी, दिल्ली, नागपुर, आगरा, चंडीगढ़ (www.skratchdj.in)
-स्कूल ऑफ ऑडियो इंजीनियरिंग, चेन्नई एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन, नोएडा

कमेंट
कमेंट X