{"_id":"5cff9633bdec22077d5c0724","slug":"bar-council-of-india-s-aibe-xiv-application-process-start-know-last-date-for-registration","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 2019 के लिए शुरू किया रजिस्ट्रेशन प्रोसेस","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 2019 के लिए शुरू किया रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
Tue, 11 Jun 2019 05:23 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 11 Jun 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Bar Council of india AIBE XIV: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने द्वि-वार्षिक अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) के लिए ऑनलाइन आवेदन निकाले हैं। खास बात यह है कि यह 14वीं परीक्षा, 2019 सत्र में अब आयोजित हो रही है। आपको बता दें, पंजीकरण प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 12 अगस्त निर्धारित की है। उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन शुल्क के लिए अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2019 तय है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार barcouncilofindia.org या allindiabarexamination.com पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया छात्रों और कानून के उम्मीदवारों के लिए ओपन पात्रता परीक्षा है। बता दें, परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQ) आधारित परीक्षा होगी। उसी के लिए एडमिट कार्ड 21 अगस्त को जारी किया जाना है। केवल वही लोग जो बीसीआई द्वारा प्रमाणित हैं, वे भारत में कानून का अभ्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया AIBE XIV: आवेदन कैसे करें-
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद पंजीकरण से संबंधित लिक पर क्लिक करें।
चरण 3: एक नया पेज खुलगा, अपनी जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: पंजीकरण संख्या की पुष्टि करें।
चरण 6: पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉग-इन करें।
चरण 7: फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें।
चरण 8: शुलक का भुगतान करें।
कमेंट
कमेंट X