{"_id":"5fe1a61f3b8e5850b87a7d5d","slug":"bar-council-of-india-bci-announces-aibe-xvi-exam-dates-applications-to-start-from-26th-dec-at-allindiabarexamination-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी की AIBE XVI परीक्षा तारीख, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी की AIBE XVI परीक्षा तारीख, पढ़िए पूरी खबर
Tue, 22 Dec 2020 01:24 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 22 Dec 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार परीक्षा (AIBE ) की तिथियां जारी कर दी हैं। 2021 सत्र के लिए परीक्षाओं की तारीख जारी की गई है। जो अभ्यर्थी इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं वो आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। अभ्यर्थी allindiabarexamination.com के जरिए परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं। AIBE 2021 परीक्षा 21 मार्च 2021 को होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-UGC का आदेश: एडमिशन वापस तो संस्थान को लौटानी होगी पूरी फीस, वरना होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
बता दें कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया देश में वकीलों की शीर्ष संस्था है। यह कानून की शिक्षा की नियामक संस्था भी है। इन परीक्षाओं के लिए चार दिन बाद आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो रही है। AIBE XVI परीक्षाओं के लिए 26 दिसंबर 2020 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 21 फरवरी 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की तारीख 23 फरवरी 2021 रखी गई है। इसे लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 21 दिसंबर को अधिसूचना जारी की है। अभ्यर्थी एक बार विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़ लें।
विज्ञापन
6 मार्च 2021 को जारी होंगे प्रवेश पत्र और 21 मार्च को होगी परीक्षा
एआईबीई 2021 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 6 मार्च 2021 को ऑनलाइन जारी होंगे। यह परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में 21 मार्च 2021 को होगी। वहीं, 2021 सत्र की परीक्षा के अलावा अधिसूचना में AIBE-XV यानी की इस साल की परीक्षा के लिए कहा गया है कि यह परीक्षा 24 जनवरी 2021 को होगी, जो कि50 शहरों में आयोजित होगी। AIBE की 15वीं परीक्षा कोरोना वायरस से पहले इस साल कई बार स्थगित हुई थी, लेकिन अब यह परीक्षा अगले महीने ली जाएगी और इस परीक्षा की तारीख में अब किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें-आज आ सकती है सीबीएसई परीक्षाओं की तारीख, शिक्षकों से संवाद करेंगे शिक्षा मंत्री निशंक
कमेंट
कमेंट X