Baljeet Kaur Story 2022 : बलजीत कौर जिन्होंने एक माह से कम समय में आठ हजार मीटर की ऊंची चोटी पर चढ़ने का बनाया रिकार्ड, जानिए पूरी कहानी
कहते हैं, ‘लहरों से डरकर के नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हर नहीं होती।’ ये पंक्तियां तो आपने जरूर सुनी होंगी। लेकिन अगर आपका लक्ष्य आपके सामने हो, मंजिल कुछ ही दूरी पर हो और तब आपको वापस किसी कारणवश वापस मुड़ना पड़े तो शायद ही आप उस राह पर दोबारा चलने के लिए तैयार हो।
कुछ ऐसी ही कहानी है हिमांचल प्रदेश के एक छोटे से गाँव से निकलकर दुनिया के सामने एक नया रिकार्ड बनाने वाली पर्वतारोही बलजीत कौर की।
बलजीत कौर केवल 27 साल में 8,000 मीटर की ऊंचाई पर चढ़ने वाली पहली महिला पर्वतारोही हैं। उन्होंने इतने कम समय में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर यह रिकार्ड अपने नाम किया है।
कैसा रहा बलजीत का बचपन
बलजीत मूलरूप से हिमांचल प्रदेश के सोलन जिले के पंजरोल गाँव की रहने वाली हैं। पिता अमरीक सिंह हिमांचल रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन में बस ड्राइवर थे और मां गृहणी। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी लेकिन बलजीत के मन में बचपन से ही कुछ अलग करने का जज्बा था। वह बचपन से ही फिजिकल फिटनेस, खेलकूद में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वालों में से थीं।
बेटी के भविष्य के लिए मां ने बेच दिए थे गहने
बलजीत कौर ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर ली तो उन्होंने शहर जाकर पढ़ाई करने का मन बनाया। बेटी की इच्छा को देखते हुए अभिभावकों ने भी उनका पूरा सहयोग किया। लेकिन प्रतिदिन गाँव से कॉलेज जाना उनके लिए काफी मुश्किल होता जर रहा था।
कैसे देख सकते हैं पूरा सेशन
अगर आप बलजीत कौर के संघर्षों की पूरी कहानी जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप यूट्यूब पर जाकर Safalta Talk चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं। इसके अलावा सफलता टॉक बलजीत कौर LIve के साथ वाले इस लिंक अभी क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X