फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   B.ed entrance exam results declared, down server increased trouble

बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, डाउन सर्वर ने बढ़ाई परेशानी

Wed, 22 May 2019 11:45 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 22 May 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
B.ed entrance exam results declared, down server increased trouble
बीएड की राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट और आंसर की मंगलवार को जारी हो गई। सुबह दस बजे विश्वविद्यालय ने रिजल्ट घोषित कर दिया, लेकिन सर्वर डाउन होने से अभ्यर्थियों को रिजल्ट डाउनलोड करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा के राज्य समन्वयक बीआर कुकरेती ने बताया कि मूल्यांकन से असहमत परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की ग्रीवांस सेल के नंबर पर 23 मई तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्तियां दूर कर 27 या 28 मई को रैंकिंग जारी की जाएगी। एक जून से काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन


इस बार बीएड की राज्यस्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई थी। 15 अप्रैल को हुई इस परीक्षा में प्रदेश के 15 जिलाें में बने 1216 परीक्षा केंद्रों पर 566399 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। विश्वविद्यालय ने 15 मई तक रिजल्ट घोषित करने की घोषणा की थी। मगर भारांक सर्टिफिकेट में गड़बड़ी के चलते समय पर रिजल्ट जारी नहीं हो सका। मंगलवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा परिणाम और आंसर की जारी कर दी गई है। जारी रिजल्ट में रैंकिंग के बजाय परीक्षार्थियों के अंक जारी हुए हैं।
विज्ञापन


बीएड की राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। 23 मई तक आई आपत्तियों के निस्तारण के बाद 27 या 28 मई को रैंकिंग जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed