AYUSH NEET UG: आज जारी होगा आयुष नीट यूजी राउंड 2 का सीट आवंटन परिणाम, कल से 5 अक्तूबर तक करना होगा ये काम
AYUSH NEET UG Counselling 2023: आयुष नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम आज आने वाला है। आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति द्वारा जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से परिणाम देख पाएंगे।
विस्तार
AYUSH NEET UG Counselling 2023: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) आज आयुष नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग के सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगी। सरकारी कॉलेजों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों या डीम्ड विश्वविद्यालयों में आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी, होम्योपैथी में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - aaccc.gov.in पर परिणाम देख सकेंगे।
28 सितंबर से कॉलेज में करना होगा रिपोर्ट
आयुष नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग 2023 में सीटें आवंटित किए गए छात्रों को 28 सितंबर से 5 अक्तूबर तक कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। वहां AACCC सरकारी कॉलेजों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों या डीम्ड विश्वविद्यालयों में 15% अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीटों के लिए चार राउंड की काउंसलिंग आयोजित करेगा। परिणाम राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2023) पर आधारित होगा।
इस बात का रखें ख्याल
आयुष नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग में सीट आवंटित किए गए उम्मीदवार को आवंटित सीट से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि उम्मीदवार सीट छोड़ देता है, तो वह आगे के आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड के लिए पात्र नहीं होगा और ऐसे उम्मीदवारों की सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी।
ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट
आयुष एनईईटी यूजी काउंसलिंग राउंड 2 परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से रिजल्ट चेक कर पाएंगे-
- आधिकारिक साइट - aaccc.gov.in पर जाएं।
- 'AYUSH NEET UG 2023 seat allotment result' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X