AYUSH NEET PG 2023: दूसरे राउंड की सीट आवंटन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
AYUSH NEET PG 2023: एएसीसीसी ने आयुष नीट पीजी 2023 के दूसरे राउंड के सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AYUSH NEET PG 2023: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) ने आयुष नीट पीजी 2023 के दूसरे राउंड की सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया है। दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एएसीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
आयुष नीट पीजी के लिए रिपोर्टिंग आज यानी 26 अक्तूबर, 2023 को दोपहर 02 बजे से शुरू हो गई है और 06 नवंबर, 2023 को समाप्त होगी। राउंड 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 19 अक्तूबर को शुरू हुई और 24 अक्तूबर, 2023 को समाप्त हुई थी। विकल्प भरने और लॉक करने की सुविधा 20 अक्तूबर से 24 अक्तूबर , 2023 तक की गई। सीट आवंटन की प्रक्रिया 25 अक्तूबर से 26 अक्तूबर , 2023 तक की गई।
AYUSH NEET PG 2023 ऐसे करें आवेदन
-
AACCC की आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर आयुष नीट पीजी 2023 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
-
आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
-
परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X