{"_id":"60068aa935af5d711752679b","slug":"ayush-neet-counselling-2020-round-3-registration-begins-today-on-aaccc-gov-in-check-complete-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"AYUSH NEET Counselling 2020: तीसरे राउंड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ये रहा पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AYUSH NEET Counselling 2020: तीसरे राउंड की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ये रहा पूरा शेड्यूल
Tue, 19 Jan 2021 01:51 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
AYUSH NEET Counselling 2020: आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी मंत्रालय ने 19 जनवरी यानी की आज से आयुष एनईईटी काउंसलिंग 2020 (AYUSH NEET Counselling 2020) के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-पंजाब में 21 जनवरी से खुलेंगे कॉलेज और विश्वविद्यालय, इन दिशा-निर्देशों का होगा पालन
विज्ञापन
उम्मीदवार आयुष की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in है। आपको बता दें कि ऑनलाइन पंजीकरण की आखिरी तारीख 23 जनवरी है। ऐसे में हर हाल में अभ्यर्थी 23 जनवरी से पहले ही तीसरे राउंड के लिए अपना पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-20 जनवरी को ही क्यों होता है अमेरिकी राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह
अभ्यर्थी राउंड 3 के लिए शुल्क 24 जनवरी दोपहर 12 बजे तक जमा करा सकते हैं। जो अभ्यर्थी पहले ही काउंसलिंग राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, उनको फिर से रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है।
| रजिस्ट्रेशन की तारीख | 21 जनवरी, 2021 |
| रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख | 23 जनवरी, 2021 |
| फीस जमा करने की आखिरी तारीख | 24 जनवरी, 2021 |
| च्वॉइस फिलिंग | 24 जनवरी,2021 |
| रिजल्ट जारी होने की तारीख | 27 जनवरी, 2021 |
| रिपोर्टिंग तारीख | 28 जनवरी से 8 फरवरी, 2021 |
आयुष मंत्रालय ने दाखिलों के लिए NEET 2020 में प्रतिशत मानदंड में कमी के बारे में एक परिपत्र जारी किया है। परिपत्र में यह उल्लेख किया गया है कि मंत्रालय द्वारा इस मामले की जांच की गई थी और निर्णय लिया था कि एएसयू और एच यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवार को NEET 2020 में 40 प्रतिशत तक न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। ज्यादा विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।
कमेंट
कमेंट X