फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AWES Recruitment 2022 Apply for 8700 Teachers Jobs Sarkari Naukri details here

AWES Recruitment 2022: एडब्ल्यूईएस ने शुरू की बड़ी भर्ती, 8700 पदों के लिए मांगे आवेदन

Tue, 11 Jan 2022 06:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 06:40 PM IST
सार

AWES Teachers Recruitment 2022 : आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) ने बड़ी शुरू की है। एडब्ल्यूईएस की ओर से शैक्षणिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विज्ञापन
AWES Recruitment 2022 Apply for 8700 Teachers Jobs Sarkari Naukri details here
आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) - फोटो : AWES

विस्तार

आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) ने बड़ी शुरू की है। एडब्ल्यूईएस की ओर से शैक्षणिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की ओर से संचालित संस्थानों में करीब 8700 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इन पदों के लिए योग्य शिक्षक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार AWES की आधिकारिक वेबसाइट register.cbtexams.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में लगभग रिक्त 8,700 पदों को भरेगा। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2022 तक है। पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरणों के लिए पूरी खबर पढ़ें।

विज्ञापन

AWES Recruitment 2022 की आयु सीमा एवं चयन प्रक्रिया

नए उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष से कम और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए 57 वर्ष से कम होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होंगे- स्टेज-1 स्क्रीनिंग परीक्षा होगी, स्टेज-2 में साक्षात्कार होगा और स्टेज-3 में शिक्षण कौशल और कंप्यूटर दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा। नियुक्तियां सीबीएसई/ एडब्ल्यूईएस के नियमों और चयन मानदंडों के अनुसार की जाएंगी।

विज्ञापन

AWES Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 07 जनवरी, 2022
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 28 जनवरी, 2022
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड : 10 फरवरी, 2022
  • परीक्षा तिथि : 19 और 20 फरवरी, 2022
  • परिणाम दिनांक : 28 फरवरी, 2022

 

एडब्ल्यूईएस भर्ती के पात्रता मापदंड

AWES PGT-TGT Recruitment

पीजीटी और टीजीटी उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही बी.एड परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

AWES PRT Recruitment

पीआरटी उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा या बीएड।
 

विज्ञापन

AWES Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क 

जो उम्मीदवार आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी की शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए आवेदन शुल्क 385/- रुपये होगा। भुगतान विकल्प UPI/ डेबिट/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग हैं। इस उद्देश्य के लिए एक भुगतान गेटवे को वेबसाइट के साथ एकीकृत किया गया है और उम्मीदवारों को भुगतान प्रक्रिया के माध्यम से निर्देशित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed