आत्मा 2021 : एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखें
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) की ओर से एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन का रिजल्ट (ATMA Result 2021) जारी कर दिया गया है।
विस्तार
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स (AIMS) की ओर से एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन का रिजल्ट (ATMA Result 2021) जारी कर दिया गया है। 25 अप्रैल को आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट आत्मा की आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com पर देख सकते हैं।
इस परीक्षा के माध्यम से प्रबंधन के क्षेत्र में एमबीए, पीजीडीएम, एमसीए, पीजीडीबीए आदि कोर्सेज की पेशकश करने वाले 524 कॉलेजों में प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए ATMA परीक्षा साल में कई बार आयोजित की जाती है। प्रवेश परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार प्रवेश प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ते हैं। एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स की आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com है।
इसे भी पढ़ें- कोरोना का कहर : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने की अपील, कहा- स्थगित कर दी जाएं ये परीक्षाएं
आधिकारिक वेबसाइट : atmaaims.com
आपको बता दें कि इससे पहले एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन का परिणाम 30 अप्रैल को जारी होना था। लेकिन इसे स्थगित करके अब 4 मई कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल को हुआ था। एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन परीक्षा ऑनलाइन घर पर ही आयोजित की गई थी।
इस परीक्षा का आयोजन प्रबंधन स्कूल में दाखिले के लिए होता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जो कि विभिन्न स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित होती है। इस परीक्षा के जरिए एमबीए, एमसीए और पीजीडीएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।
इसे भी पढ़ें- कोरोना का कहर : पीएम मोदी ने छात्रों को दी यह बड़ी जिम्मेदारी, बनेंगे संकट मोचक हनुमान
ऐसे देखें एटीएमए रिजल्ट 2021
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट atmaaims.com है।
- यहां होम पेज पर आपको एटीएमए रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
- जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
डायरेक्ट लिंक
कमेंट
कमेंट X