फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ATL Space Challenge 2021 begins today, Students can now Participate in ISRO & CBSE initiative

ATL Space Challenge 2021: सीबीएसई व इसरो ने शुरू किया कार्यक्रम, छात्र आज से ले सकते हैं भाग

Mon, 04 Oct 2021 12:19 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 04 Oct 2021 12:19 PM IST
सार

ATL Space Challenge 2021: अटल स्पेश चैलेंज 2021 की आज से शुरुआत हो चुकी है। इच्छुक छात्र इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। बता दें कि यह कार्यक्रम सीबीएसई और इसरो द्वारा शुरू की गई एक पहल है।

विज्ञापन
ATL Space Challenge 2021 begins today, Students can now Participate in ISRO & CBSE initiative
solar system

विस्तार

अटल इनोवेशन मिशन द्वारा शुरू की गई पहल के रूप में एटीएल स्पेस चैलेंज 2021 आज से 4 अक्तूबर 2021 से शुरू हो रहा है। छात्र अब इस कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। बता दें कि यह मिशन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसको और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई की मदद से शुरू किया गया है। 

विज्ञापन

एटीएल स्पेस चैलेंज 2021 के लिए आवेदन 10 अक्तूबर, 2021 को समाप्त हो जाएंगे। यह एक ऐसा मंच है जिसका उद्देश्य अटल इनोवेशन मिशन के एक हिस्से के रूप में डिजिटल युग की जगह को प्रदर्शित करना है। इसके जरिए छात्रों में डिजिटल युग में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की समस्याओं का समाधान निकालने की क्षमता को विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन

इस सप्ताह 4 से 10 अक्तूबर तक विश्व अंतरिक्ष सप्ताह 2021 के रूप में भी मनाया जा रहा है। इस सप्ताह का उद्देश्य समाज में अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के योगदान का जश्न मनाना और उसी को बढ़ावा देना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएल स्पेस चैलेंज 2021: क्या बनाया जा सकता है? (जैसा कि आधिकारिक साइट पर बताया गया है)

  • एक्सप्लोर स्पेस - ऐसे खेल विकसित करें जो अंतरिक्ष ग्रहों के बारे में सूचित करें; अंतरिक्ष और बाहरी दुनिया के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एप बनाएं और; अंतरिक्ष अन्वेषण मिशनों में सुधार के लिए रोबोटिक प्रणाली प्रौद्योगिकियों का विकास करें।
  • इनहैबिट स्पेस - अंतरिक्ष की खोज की समस्याओं को हल करना और 3डी प्रिंटेड आवासों के लिए ऐसी 3डी मॉडल डिजाइन बनाना, जिनका इस्तेमाल अंतरिक्ष में हो सके; जीवन समर्थन प्रणालियों का विकास करना, जो अंतरिक्ष में विस्तारित मानव उपस्थिति को सक्षम बना सके; मनुष्यों को तैयार करने के लिए स्थान का अनुकरण करने के लिए एआई/एमएल का उपयोग करके एक आभासी वातावरण बना सकते हैं।
  • अंतरिक्ष तक पहुंचें - उपकरण, वाहन आदि के लिए एक 3D मॉडल (आभासी या भौतिक) बनाएं जिसका उपयोग अंतरिक्ष तक पहुंचने के लिए किया जा सके; अंतरिक्ष संचालन और अंतरिक्ष यान रखरखाव के विभिन्न क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग क्षमताओं का उपयोग करना; अंतरिक्ष में रहने को बेहतर/आसान बनाने के लिए मोबाइल एप विकसित करें (उदाहरण: संचार या नेविगेशन केंद्रित, आदि)द।
  • लीवरेज स्पेस - जियोस्पेशियल टेक्नोलॉजी, ड्रोन टेक्नोलॉजी और विज़ुअलाइज़ डेटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed