फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   assistant professor in Meghalaya cycled 40 thousand km in 6 years, promoting health and environmental protection

प्रेरणा: मेघालय के कॉलेज शिक्षक ने छह साल में 40,000 किमी. साइकिल चलाई, स्वास्थ्य और पर्यावरण सरंक्षण को बढ़ावा देना है मकसद

Sun, 23 Jan 2022 10:17 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 23 Jan 2022 10:17 PM IST
सार

डॉ. पायनियारलांग नोंगब्री ने पहली साइकिल तब खरीदी थी, जब वह बच्चे थे। दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में जब 2005 में पीएचडी में उन्होंने दाखिला लिया तो साइकिल को अधिक गंभीरता से चलाना शुरू किया।

विज्ञापन
assistant professor in Meghalaya cycled 40 thousand km in 6 years, promoting health and environmental protection
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social media

विस्तार

मेघालय के पूर्वी पश्चिम खासी हिल जिले के मवनई गांव के रहनेवाले 40 वर्षीय एक सहायक प्रोफेसर ने छह वर्षों में 40 हजार किलोमीटर साइकिल चलाकर एक इतिहास रच दिया है। उनका मकसद युवाओं को स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए साइकिल का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना है। 

विज्ञापन


डॉ. पायनियारलांग नोंगब्री ने पहली साइकिल तब खरीदी थी, जब वह बच्चे थे। दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में जब 2005 में पीएचडी में उन्होंने दाखिला लिया तो साइकिल को अधिक गंभीरता से चलाना शुरू किया और अब एक इतिहास रच दिया है। महामारी के दौर में इसने उनकी कई मुश्किलें आसान कर दीं। नोंगब्री के मोबाइल पर स्ट्रावा एपसे पता चलता है कि उन्होंने 2021 में 11,172 किलोमीटर साइकिल चलाई और साइकिल चलाने का अधिकतम समय 675 घंटे था। इसमें कार्यालय जाने, खासी जैनतिया हिल्स जिले में अन्य स्थानों पर जाना शामिल है। 
विज्ञापन


नोंगब्री ने कहा, मैं पिछले साल 234 दिन साइकिल चलाने में कामयाब रहा। महामारी ने मुझे बाहर निकलने और दूर-दराज़ के इलाकों में जाने का मौका दिया जिस दौरान मैंने लोगों से खुद को दूर रखा और स्वयं को कोविड-19 से सुरक्षित रखा। नोंगब्री 2013 में जर्मनी से लौटने के बाद दफ्तर जाने और वापस आने के लिए कभी भी कार या बस में सवार नहीं हुए। वह हमेशा ही साइकिल का इस्तेमाल करते थे। यहां तक कि तवांग, काजीरंगा, दार्जीलिंग और सिक्किम समेत कई स्थानों पर अकेले ही साइकिल पर गए। मेघालय साइकिलिंग एसोसिएशन ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed