फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam PAT Result 2022 Out On August 2, Konw How to Check Sarkari Result Scorecards

Assam PAT Result 2022: असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जल्द, ऐसे चेक कर सकेंगे परिणाम

Mon, 01 Aug 2022 11:24 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 01 Aug 2022 11:24 PM IST
सार

Assam PAT Result 2022: असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने की है। पेगू ने कहा कि परिणाम तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE) की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 

विज्ञापन
Assam PAT Result 2022 Out On August 2, Konw How to Check Sarkari Result Scorecards
Assam PAT Result 2022 - फोटो : iStock

विस्तार

Assam PAT Result 2022: असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (PAT) के परिणाम दो अगस्त, 2022 को घोषित किया जाएगा। यह घोषणा असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने की है। पेगू ने कहा कि परिणाम तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE), असम की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि रिजल्ट शाम चार बजे के बाद जारी किया जाएगा। इसे देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और पासवर्ड के साथ तैयार रहना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dte.assam.gov.in पर जा सकते हैं।  

विज्ञापन

Assam PAT Result 2022 देखने के लिए इन चरणों का करें अनुसरण 

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 1: परीक्षा देने वाले पंजीकृत उम्मीदवार वेबसाइट dte.assam.gov.in पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 2: होम पेज पर, 'पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2022 परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 3: अगले चरण में, उम्मीदवारों को असम पीएटी रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 4: विवरण दर्ज करने के बाद, असम पीएटी 2022 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 5: विवरण के माध्यम से जाएं और पीएटी परिणाम 2022 डाउनलोड करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।



 

Assam PAT Result: विभिन्न सरकारी कॉलेजों में मिलेगा दाखिला

असम पीएटी 24 जुलाई को डीटीई द्वारा पेन-पेपर मोड में आयोजित किया गया था। असम पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो असम में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों में विभिन्न डिप्लोमा में प्रवेश लेना चाहते हैं। परीक्षा पास करने से छात्रों को असम के विभिन्न सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।

 

विज्ञापन

Assam PAT Result: डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का विकल्प भी

उम्मीदवार अपना पीएटी स्कोर दिखाकर असम के विभिन्न कॉलेजों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश का विकल्प भी चुन सकते हैं। इन कॉलेजों में सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गुवाहाटी; राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान, शिवसागर; और डॉ भूपेन हजारिका क्षेत्रीय सरकारी फिल्म और टेलीविजन संस्थान, चांगसारी, गुवाहाटी आदि प्रमुख संस्थान हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed