{"_id":"60603a9c8ebc3edb54647162","slug":"assam-olympiad-2021-rescheduled-by-nta-exam-now-held-on-april-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीए : असम ओलंपियाड परीक्षा की नई तिथि जारी, अब इस दिन होगी परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एनटीए : असम ओलंपियाड परीक्षा की नई तिथि जारी, अब इस दिन होगी परीक्षा
Sun, 28 Mar 2021 01:47 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:47 PM IST
सार
- असम ओलंपियाड परीक्षा 21 मार्च, 2021 को होनी थी
- विधानसभा चुनाव के कारण परीक्षा को स्थगित किया गया था
विज्ञापन
एनटीए
- फोटो : NTA
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से असम ओलंपियाड परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी गई है। पहले एनटीए की ओर से असम ओलंपियाड परीक्षा 21 मार्च, 2021 को आयोजित की जानी थी। लेकिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इस बीच, एनटीए की ओर से इसे आगे बढ़ाकर 11 अप्रैल, 2021 को निर्धारित कर दिया गया है। परीक्षा असम में होनी थी और असम में विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं इसलिए इसे आगे खिसकाया गया था। पहले यह राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा 21 मार्च को आयोजित की जानी थी।
विज्ञापन
एक आधिकारिक अधिसूचना में, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सूचित किया कि मार्च 2021 के अंतिम सप्ताह में असम विधानसभा के चुनावों के मद्देनजर, असम ओलंपियाड 2021 की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय किया गया है। अब यह परीक्षा रविवार, 11 अप्रैल, 2021 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
अधिसूचना के अनुसार, कक्षा छह, सात, आठ और नौ के लिए परीक्षा सुबह के सत्र में 8.30 से 11.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि 10, 11 और 12 के लिए परीक्षा दोपहर के सत्र में 1.30 बजे से 4.30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। अन्य सभी नियम और शर्तें समान हैं।
विज्ञापन
पूरे राज्य में 145 केंद्र बनाए
साइंस ओलंपियाड का आयोजन असम राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कक्षा छह से बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए गणित और विज्ञान विषय में किया जाना है। कोरोना महामारी के दौर में शारीरिक दूरी जैसे मापदंडों का सहजता से अनुपालन कराने के लिए एनटीए की ओर से असम ओलंपियाड परीक्षा के आयोजन के लिए पूरे राज्य में 145 केंद्र बनाए गए हैं।
ऑफलाइन होगी परीक्षा
- असम साइंस ओलंपियाड परीक्षा स्कूली ऑफलाइन और ओएमआर शीट माध्यम में आयोजित की जाएगी।
- सभी प्रश्नों के उत्तर परीक्षार्थी को ओएमआर शीट में गोले करके अंकित करने होंगे।
- परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे और परीक्षा की समय अवधि तीन घंटे की होगी।
- असम साइंस ओलंपियाड में प्रश्न पत्र दो भाषाओं में होगा। एक भाषा अंग्रेजी रहेगी।
- जबकि दूसरी भाषा के तौर पर छात्र -छात्राएं असमिया, बंगाली और बोडो में किसी एक को चुन सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X