फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam HSLC 2026 Form Filling Deadline Extended till October 21; Payment till October 24

Assam HSLC 2026: असम बोर्ड ने 10वीं का परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई, 21 अक्तूबर तक का मिला समय

Thu, 09 Oct 2025 04:47 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 09 Oct 2025 04:47 PM IST
सार

Assam HSLC 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा 2026 के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 21 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 24 अक्तूबर 2025 तय की गई है।
 

विज्ञापन
Assam HSLC 2026 Form Filling Deadline Extended till October 21; Payment till October 24
असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Assam HSLC 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा 2026 के आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 21 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर 2025 निर्धारित की गई है।

विज्ञापन


बोर्ड ने यह निर्णय दुर्गा पूजा अवकाश के कारण लिया है, जिससे कई स्कूल और कार्यालय बंद हैं। आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि आगामी दुर्गा पूजा अवकाश को देखते हुए, बोर्ड ने 10वीं का परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर 2025 तक बढ़ा दी है। भुगतान की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर 2025 होगी।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल

जो छात्र इस बार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, उनके पास अपने नाम से एक वैध बैंक खाता होना अनिवार्य है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे फॉर्म भरने के पोर्टल में प्रत्येक छात्र के बैंक खाते का विवरण अपलोड करें। नियमों का पालन न करने की स्थिति में छात्र भत्ता (Allowance) पाने के पात्र नहीं होंगे।

10वीं की बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी (Time Table) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर उपलब्ध कराई जा सकती है। परीक्षा का शेड्यूल नवंबर 2025 में जारी होने की संभावना है।

पिछले वर्षों की तरह, असम बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 2026 दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी 

  • सुबह की शिफ्ट: 9 बजे से 12 बजे तक
  • दोपहर की शिफ्ट: 1:30 बजे से 4:30 बजे तक


परीक्षा में गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, असमिया, सामान्य विज्ञान और अन्य विषय शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed