फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Assam HS Exams 2023 AHSEC 12th Chemistry Paper NOT Leaked, Education Minister warns against fake news

Assam HS Exams 2023: असम एएचएसईसी 12वीं केमिस्ट्री का पेपर लीक! शिक्षा मंत्री और बोर्ड ने कही यह बात

Wed, 01 Mar 2023 12:54 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 01 Mar 2023 12:54 PM IST
सार

AHSEC HS Exams 2023 Paper Leak!: सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में दावा किया गया कि असम बोर्ड कक्षा 12वीं केमिस्ट्री का पेपर लीक होने की खबर चल रही थी, हालांकि, राज्य के शिक्षा मंत्री, रनोज पेगू और एएचएसईसी टेस्ट कंट्रोलर ने पेपर लीक की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
Assam HS Exams 2023 AHSEC 12th Chemistry Paper NOT Leaked, Education Minister warns against fake news
Assam AHSEC HS Exams 2023 Paper Leak! - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Assam AHSEC HS Exams 2023 Paper Leak!: असम में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा चल रही है। इस बीच, सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया में दावा किया गया कि असम बोर्ड कक्षा 12वीं केमिस्ट्री का पेपर लीक होने की खबर चल रही थी, हालांकि, राज्य के शिक्षा मंत्री, रनोज पेगू और एएचएसईसी टेस्ट कंट्रोलर ने पेपर लीक की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन

आधिकारिक अधिसचूना जारी करते हुए असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) ने 28 फरवरी, 2023 को कक्षा 12वीं की रसायन विज्ञान की परीक्षा आयोजित की थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, असम कक्षा 12वीं का पेपर परीक्षा से एक रात पहले कथित तौर पर व्हाट्सएप पर लीक हो गया और प्रसारित हो गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद यह मामला प्रकाश में आया और 12वीं कक्षा के एक छात्र ने कहा कि व्हाट्सएप पर पेपर लीक हो गया था। 

विज्ञापन

इसे लेकर असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू की ओर से ट्वीट किया गया कि असम एचएस 12वीं के रसायन विज्ञान के पेपर लीक होने की सभी बातें अफवाह, फर्जी और आधारहीन हैं। मौजूदा एचएस परीक्षा में रसायन विज्ञान का प्रश्न-पत्र लीक होने की खबर पूरी तरह से फर्जी और निराधार है। मैंने व्यक्तिगत रूप से मामले की जांच की है। हम अत्यधिक सावधानी बरत रहे हैं और सतर्कता बनाए हुए हैं। कृपया फर्जी खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें।  



 
विज्ञापन

असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) द्वारा जारी स्पष्टीकरण अधिसूचना में भी कुछ ऐसा ही कहा गया। अधिसूचना में पेपर लीक की घटना के संबंध में कहा कि यह फर्जी था, और छात्रों को ऐसी झूठी अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। शाम को एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद परिषद के ध्यान में आया है कि असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित उच्चतर माध्यमिक अंतिम परीक्षा के रसायन विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र लीक हो गया।

शिक्षा परिषद छात्रों से अनुरोध करता है कि वे ऐसी झूठी खबरों पर विश्वास न करें और जारी आधिकारिक नोटिस पढ़ें और शेष परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करें। एएचएसईसी की 20 फरवरी, 2023 से असम हायर सेकेंडरी यानी 12वीं की परीक्षा 2023 शुरू हुई थी और परीक्षा 20 मार्च, 2023 को समाप्त होनी है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed