{"_id":"5ebfe0c5786a6779d80cd827","slug":"arunachal-pradesh-offers-free-classes-to-cover-ncert-syllabus-through-swayam-prabha-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल में स्वयं प्रभा टीवी के जरिए विद्यार्थियों को दी जाएंगी कक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अरुणाचल में स्वयं प्रभा टीवी के जरिए विद्यार्थियों को दी जाएंगी कक्षाएं
Sat, 16 May 2020 06:32 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 16 May 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरुणाचल प्रदेश सरकार एनसीआईआरटी पाठ्यक्रम को कवर करने के लिए स्वयं प्रभा टीवी के जरिए मुफ्त कक्षाएं देगी। सरकार स्कूल जाने वाले बच्चों को मुफ्त में ट्यूशन की पेशकश कर रही है। सरकार का कहना है कि स्वयं प्रभा चैनल के जरिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए प्रसारित किया जाएगा। स्वयं प्रभा टीवी के जरिए विद्यार्थियों के लिए 18 मई से लेकर 31 मई तक कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी सूबे के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दी है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि 18 मई से 31 मई तक विद्यार्थियों को स्वयं प्रभा चैनल के जरिए आयोजित होने वाली कक्षाओं से शिक्षा दी जाएगी। माध्यमिक कक्षाओं के लिए चैनल 27 पाणिनी पर कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जबकि उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए चैनल 28 शारदा पर कक्षाओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन
पाणिनी चैनल में लाइव कार्यक्रम दोपहर एक बजे से लेकर 2:30 बजे तक और 2:30 बजे से लेकर चार बजे तक होगा। जबकि शारदा टीवी पर लाइव प्रसारण चार बजे से लेकर 5:30 बजे तक और दूसरी कक्षाओं का प्रसारण साढ़े पांच बजे से लेकर सात बजे तक होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें--CBSE Exam 2020: 10वीं-12वीं की परीक्षा तिथि अब 18 मई को होगी घोषित
टीवी पर प्रसारण के माध्यम से विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, भूगोल और इतिहास विषय पढ़ाया जाएगा। केवी और एपीएस सहित सरकारी स्कूलों के संकाय इन कक्षाओं को लेंगे। कक्षाएं सिर्फ स्वयं प्रभा चैनल पर ही नहीं बल्कि एयरटेल टीवी (चैनल 437 और 438), वीडियोकॉन डी 2 एच (चैनल 475 और 476) सहित अन्य डीटीएच सेवा प्रदाताओं पर भी प्रसारित होंगी।
कमेंट
कमेंट X