फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Arunachal Pradesh offers free classes to cover NCERT syllabus through Swayam Prabha TV

अरुणाचल में स्वयं प्रभा टीवी के जरिए विद्यार्थियों को दी जाएंगी कक्षाएं

Sat, 16 May 2020 06:32 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 16 May 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Arunachal Pradesh offers free classes to cover NCERT syllabus through Swayam Prabha TV
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

अरुणाचल प्रदेश सरकार एनसीआईआरटी पाठ्यक्रम को कवर करने के लिए स्वयं प्रभा टीवी के जरिए मुफ्त कक्षाएं देगी। सरकार स्कूल जाने वाले बच्चों को मुफ्त में ट्यूशन की पेशकश कर रही है। सरकार का कहना है कि स्वयं प्रभा चैनल के जरिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए प्रसारित किया जाएगा। स्वयं प्रभा टीवी के जरिए विद्यार्थियों के लिए 18 मई से लेकर 31 मई तक कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी सूबे के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने दी है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि 18 मई से 31 मई तक विद्यार्थियों को स्वयं प्रभा चैनल के जरिए आयोजित होने वाली कक्षाओं से शिक्षा दी जाएगी। माध्यमिक कक्षाओं के लिए चैनल 27 पाणिनी पर कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जबकि उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए चैनल 28 शारदा पर कक्षाओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन


पाणिनी चैनल में लाइव कार्यक्रम दोपहर एक बजे से लेकर 2:30 बजे तक और 2:30 बजे से लेकर चार बजे तक होगा। जबकि शारदा टीवी पर लाइव प्रसारण चार बजे से लेकर 5:30 बजे तक और दूसरी कक्षाओं का प्रसारण साढ़े पांच बजे से लेकर सात बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें--CBSE Exam 2020: 10वीं-12वीं की परीक्षा तिथि अब 18 मई को होगी घोषित

टीवी पर प्रसारण के माध्यम से विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, भूगोल और इतिहास  विषय पढ़ाया जाएगा। केवी और एपीएस सहित सरकारी स्कूलों के संकाय इन कक्षाओं को लेंगे। कक्षाएं सिर्फ स्वयं प्रभा चैनल पर ही नहीं बल्कि एयरटेल टीवी (चैनल 437 और 438), वीडियोकॉन डी 2 एच (चैनल 475 और 476) सहित अन्य डीटीएच सेवा प्रदाताओं पर भी प्रसारित होंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed