फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ARIIA 2021 Atal Innovation rankings released Seven Indian Institutes of Technology and Indian Institute of Science, Bengaluru are among the top 10 central institutions

ARIIA 2021: अटल नवाचार रैंकिंग 2021 जारी, आईआईटी मद्रास लगातार तीसरी बार पहले स्थान पर, दिल्ली का तीसरा नंबर

Wed, 29 Dec 2021 09:40 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 29 Dec 2021 09:40 PM IST
सार

ARIIA 2021: रैंकिंग में स्टेट यूनिवर्सिटी वर्ग मतलब राज्य सरकारों द्वारा संचालित तकनीकी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ पहले स्थान पर है।

विज्ञापन
ARIIA 2021 Atal Innovation rankings released Seven Indian Institutes of Technology and Indian Institute of Science, Bengaluru are among the top 10 central institutions
ARIIA 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की बुधवार को जारी अटल नवाचार रैकिंग 2021 ( एआरआइआइए ) में आईआईटी मद्रास  लगातार तीसरी बार शीर्ष पर रहा। आईआईटी बॉम्बे दूसरे और आईआईटी दिल्ली को तीसरा स्थान हासिल हुआ। नवाचार और उद्यमिता विकास को बढ़ावा देने वाली इस रैंकिंग के शीर्ष 10 केंद्रीय संस्थानों में सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय विज्ञान संस्थान, (आईआईएससी ) बेंगलुरु शामिल हैं। 

विज्ञापन


रैंकिंग में आईआईटी कानपुर चौथे और आईआईटी रुड़की पांचवें पायदान पर रहा। वहीं यूपी का मोतीलाल नेहरू एनआईटी 10वें स्थान पर रहा है। इसके अलावा टॉप 10 की सूची में आईआईटी हैदराबाद सांतवें, आईआईटी खड़गपुर आठवें और एनआईआईटी कालीकट नौंवें स्थान पर रहा। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने अटल रैंकिंग ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ऑन इनोवेशन एचीवमेंट्स (एआरआईआईए) रैंकिंग 2021 जारी की। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों से नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, संकाय सदस्यों को नवोन्मेषकों तथा लीक से हटकर सोचने वाले विचारकों, समस्याओं के रचनात्मक समाधानकर्ताओं व रोजगार सृजनकर्ताओं के रूप में तैयार करने पर जोर देने की जरूरत है। 2025 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नवोन्मेष को बढ़ावा देने पर जोर देना होगा। 
विज्ञापन


इस आधार पर तैयार हुई रैंकिंग
अटल नवाचार रैंकिंग 2021 को नवाचार, स्टार्ट-अप और छात्रों व संकायों के बीच उद्यमिता विकास से संबंधित संकेतकों के आधार पर तैयार किया गया। विभिन्न श्रेणियों की रैंकिंग में केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थान (जैसे आईआईटी, एनआईआईटी आदि), राज्य विश्वविद्यालय, राज्य के  तकनीकी कालेज, निजी विश्वविद्यालय, निजी तकनीकी कालेज, गैर-तकनीकी सरकारी और निजी संस्थान शामिल हैं। इस वर्ष भागीदारी लगभग दोगुनी होकर 1438 संस्थानों तक पहुंच गई है और यह संख्या पहले संस्करण की तुलना में लगभग चार गुनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी, डीटीयू, एनएसयूटी, चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय को भी जगह 
रैंकिंग में स्टेट यूनिवर्सिटी वर्ग मतलब राज्य सरकारों द्वारा संचालित तकनीकी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ पहले स्थान पर है। जबकि दिल्ली की दो यूनिवर्सिटी में दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय दूसरे और नेताजी सुभाष तकनीकी विश्वविद्यालय तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा हरियाणा की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय को चौथा स्थान मिला है। इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पॉर्टेंस (सेंट्रल यूनिवर्सिटी) में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed