{"_id":"641c1dded406cd7922019ae8","slug":"apsche-ap-lawcet-registration-process-begins-apply-online-at-cets-apsche-ap-gov-in-2023-03-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AP LAWCET 2023: आंध्र प्रदेश फिजिकल एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें अप्लाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AP LAWCET 2023: आंध्र प्रदेश फिजिकल एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें अप्लाई
Thu, 23 Mar 2023 03:07 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 23 Mar 2023 03:07 PM IST
सार
AP LAWCET 2023: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने आंध्र प्रदेश फिजिकल एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 23 मार्च 2023 से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
AP LAWCET
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AP LAWCET 2023: आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने आंध्र प्रदेश फिजिकल एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP LAWCET) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 23 मार्च 2023 से शुरू कर दी है। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश फिजिकल एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 22 अप्रैल तक है। परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 29 अप्रैल 2023 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण और प्रसंस्करण शुल्क 900 रुपये, बीसी के लिए 850 रुपये, एससी/एसटी के लिए एलएलबी पाठ्यक्रमों के लिए 800 रुपये, जबकि अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये, बीसी के लिए 950 रुपये और एससी/एसटी के लिए 900 रुपये है।
AP LAWCET और AP PGLCET 2023 का आयोजन 20 मई को दोपहर 3.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक किया जाना है। उम्मीदवार 15 मई से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cet.apsche.ap.gov.in पर जाएं।
- AP LAWCET 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- शुल्क का भुगतान करें और पंजीकरण प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
- आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
- डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें
कमेंट
कमेंट X