फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   APSC CEE Prelims 2023 Admit Card Steps to Download, Exam to held on March 26

APSC CEE Prelims 2023: एपीएससी सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा 26 मार्च को होगी, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Mon, 06 Mar 2023 04:00 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 06 Mar 2023 04:00 PM IST
सार

APSC CEE Prelims 2023: असम लोक सेवा आयोग (APSC) संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा यानी APSC CCE प्रीलिम्स 2023 के लिए एडमिट कार्ड सोमवार, छह मार्च, 2023 की शाम से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

विज्ञापन
APSC CEE Prelims 2023 Admit Card Steps to Download, Exam to held on March 26
APSC CEE Prelims 2023 Admit Card - फोटो : Social Media

विस्तार

APSC CEE Prelims 2023 Admit Card: असम लोक सेवा आयोग (APSC) संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा यानी APSC CCE प्रीलिम्स 2023 के लिए एडमिट कार्ड सोमवार, छह मार्च, 2023 की शाम से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। एक बार प्रवेश पत्र जारी होने के बाद, उम्मीदवार इसे असम लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in से देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

असम लोक सेवा आयोग (APSC) संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा-2022 का आयोजन रविवार, 26 मार्च, 2023 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा दो सत्रों सामान्य अध्ययन I- सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और सामान्य अध्ययन II- दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी।

असम लोक सेवा आयोग द्वारा उन उम्मीदवारों की एक सूची जारी की गई है, जिन्होंने सफलतापूर्वक अपने आवेदन फॉर्म जमा किए हैं और तय समय-सीमा के भीतर आवेदन एवं परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। यह सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न विभागों में कुल 913 रिक्तियों को भरेगा

असम लोक सेवा आयोग (APSC) की संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा के पहले पेपर में असम से संबंधित 30 से 35 फीसदी प्रश्न होंगे। दूसरा पेपर अर्हक प्रकृति का है और न्यूनतम योग्यता अंक 33 फीसदी है। भर्ती अभियान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 913 रिक्तियों को भरेगा।

 

विज्ञापन

APSC CEE Prelims 2023 Admit Card डाउनलोड करने के चरण

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले APSC की आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड अधिसूचना एवं लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके लॉग इन करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपनी जानकारी चेक करें और इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed