{"_id":"641059f207267662520ad94c","slug":"ap-ssc-10th-hall-ticket-2023-released-know-how-to-download-at-bse-ap-gov-in-2023-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AP SSC Admit Card 2023: आंध्रप्रदेश 10वीं की बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस दिन से एग्जाम होंगे शुरू","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AP SSC Admit Card 2023: आंध्रप्रदेश 10वीं की बोर्ड परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस दिन से एग्जाम होंगे शुरू
Tue, 14 Mar 2023 04:57 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 14 Mar 2023 04:57 PM IST
सार
AP SSC 2023: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEAP) ने एपी एसएससी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया किया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र अपना एपी एसएससी 2023 हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट - bse.ap.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card 2023
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AP SSC hall tickets 2023: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEAP) ने एपी एसएससी 10वीं की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया किया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र अपना एपी एसएससी 2023 हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट - bse.ap.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
एपी एसएससी परीक्षा तीन अप्रैल 2023 से शुरू होगी और 18 अप्रैल 2023 तक चलेगी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा देने जा रहे छात्र हॉल टिकट को डाउनलोड कर लें और एक कॉपी सेव कर रख लें। इसके साथ ही हॉल टिकट का प्रिंट आउट लेना होगा और हस्ताक्षर करना होगा। परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है और अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। एपी एसएससी परीक्षा के लिए 8 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
महत्वपूर्ण तिथियां
- एपी एसएससी हॉल टिकट: 14 मार्च 2023
- एपी एसएससी कक्षा 10वीं की परीक्षा: तीन अप्रैल से 18 अप्रैल 2023 तक
परीक्षा गाइडलाइंस
- छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा।
- उन्हें अपना एपी एसएससी 10वीं का एडमिट कार्ड और स्कूल का आईडी कार्ड परीक्षा केंद्र तक ले जाना होगा।
- उन्हें कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर आदि नहीं ले जाना चाहिए।
- एपी एसएससी परीक्षा समाप्त होने से पहले छात्रों को केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
हॉल टिकट ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले बीएसईएपी की आधिकारिक वेबसाइट - bse.ap.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर AP SSC हॉल टिकट 2023 पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया लॉगइन पेज दिखाई देगा।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और वही जमा करें।
- एपी एसएससी 10वीं हॉल टिकट 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X