फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AP Board Postponed Inter Practical Exams 2022 BIEAP Inter 12th Practical Revised Date

AP Board Practical Exams: जल्द जारी होगा एपी बोर्ड 12वीं के प्रैक्टिकल्स का नया शेड्यूल, परीक्षा हुई थी स्थगित

Sun, 13 Mar 2022 01:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 13 Mar 2022 01:10 PM IST
सार

AP Board Inter Practical Exams: एपी बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों को पुनर्निर्धारित किया जाएगा और तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

विज्ञापन
AP Board Postponed Inter Practical Exams 2022 BIEAP Inter 12th Practical Revised Date
बोर्ड एग्जाम 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

AP Board Practical Exams:आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIEAP) ने इंटरमीडिएट या कक्षा 12वीं की व्यावहारिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। एपी बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों को पुनर्निर्धारित की जाएंगी और तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। एपी बोर्ड की 12वीं की इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 11 मार्च से 31 मार्च, 2022 तक दो सत्रों में - सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित होने वाली थी। 

विज्ञापन

इस बीच, इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट- bie.ap.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आंध्र प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा मार्च 2022 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, आधार नंबर या प्रथम वर्ष की सार्वजनिक परीक्षाओं के हॉल टिकट नंबर का उपयोग करना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई से टकराव के कारण टाली गईं थीं बोर्ड परीक्षाएं

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य 2022 की तारीखों के एलान के बाद परीक्षाओं के टकराव को देखते हुए आंध्र प्रदेश बोर्ड ने तीन मार्च को इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया था। अब एपी इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 22 अप्रैल से लैंग्वेज पेपर-1 से शुरू होंगी और 11 मई को मॉर्डन लैंग्वेज और ज्योग्राफी के पेपर के साथ समाप्त होंगी। वहीं, इंटर द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 23 अप्रैल से लैंग्वेज पेपर-2 से शुरू होंगी और 13 मार्च को भूगोल के पेपर के साथ खत्म होंगी। 
 

विज्ञापन

AP Board Inter Practical प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने का तरीका

  1. एपी इंटर हॉल टिकट 2022 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को एपीबीआईई की आधिकारिक वेबसाइट - bie.ap.gov.in पर जाना होगा।
  2. फिर, होम पेज पर, प्रैक्टिकल हॉल टिकट मार्च 2022 डाउनलोड करें के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्वचालित रूप से, आपकी स्क्रीन पर एक नई विंडो प्रदर्शित होगी।
  4. उम्मीदवारों को अब आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
  5. फिर हॉल टिकट डाउनलोड करें, के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  6. आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  7. अब, हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट करके रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed