फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Andhra Pradesh Government will conduct Engineering, Agriculture and Pharmacy Common Entrance Test from 19th August to 25th August

आंध्र प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: 19 अगस्त से शुरू होंगी सीईटी परीक्षाएं, इन कोर्सेस में मिलेगा प्रवेश

Sat, 19 Jun 2021 01:40 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 19 Jun 2021 01:40 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में 19 अगस्त से 25 अगस्त तक इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Andhra Pradesh Government will conduct Engineering, Agriculture and Pharmacy Common Entrance Test from 19th August to 25th August
परीक्षा - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

आंध्र प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में 19 अगस्त से 25 अगस्त तक इंजीनियरिंग, कृषि और फार्मेसी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि यह प्रवेश परीक्षा जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जेएनटीयू) काकीनाडा द्वारा आयोजित की जाएगी। बीई, बीटेक, बीएससी, बीएफएससी, बीफार्मा, फार्माडी, बीवीएससी और एएच पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 26 जून से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

24 जून को जारी हो सकती है अधिसूचना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एपी ईएएमसीईटी अधिसूचना 24 जून को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी एपीएससीईई की आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। प्राप्त जानकार के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 24 जून तक जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

26 जुलाई के बाद आवेदन करने पर देना होगा 500 रुपये का जुर्माना

26 जुलाई से 5 अगस्त तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 500 रुपये तक का जुर्माना जमा करना होगा। वहीं 6 से 10, 11 से 15 अगस्त और 16 से 18 अगस्त तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को क्रमश: 1000 रुपये, 5000 रुपये और 10000 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा।  

अन्य सीईटी सितंबर माह में हो सकती हैं आयोजित

अन्य एपी सीईटी जैसे- आंध्र प्रदेश स्टेट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एपी ईसीईटी), आंध्र प्रदेश फिजिकल एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एपी पीईसीईटी), आंध्र प्रदेश स्टेट पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एपी पीजीईसीईटी), आंध्र प्रदेश स्टेट एजुकेशन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP EdCET) और आंध्र प्रदेश स्टेट लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (AP LAWCET) - सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed