फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Andhra Pradesh College Admissions 2020 Govt college admissions, Get complete details here

आंध्र प्रदेश सरकार ने कॉलेज में दाखिले के लिए जारी किए ये निर्देश

Wed, 22 Apr 2020 08:18 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 22 Apr 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh College Admissions 2020 Govt college admissions, Get complete details here
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

आंध्र प्रदेश सरकार ने कॉलेजों को दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। लॉकडाउन को देखते हुए सरकार का कहना है कि शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाए। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं।

विज्ञापन


ऐसे में आंध्र प्रदेश सरकार ने सभी कॉलेजों को दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों को उनसे संबंद्ध सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी डिग्री कॉलेजों को इस बारे में सूचित करने के लिए कहा है। सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों को आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन द्वारा विकसित ऑफिशियल लिंक पर कॉलेजों की जानकारी साझा करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन

 

सरकार ने सभी कॉलेजों को दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। लॉकडाउन को देखते हुए सभी राज्य ऑनलाइन माध्यम से ही विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे हैं। व्हॉट्सएप, ईमेल और स्काइप के जरिए शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे हैं। कॉलेजों के साथ ही स्कूलों में भी विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है ताकि पढ़ाई बाधित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed