{"_id":"68774dee6e839f58630916f2","slug":"allahabad-university-ug-admission-2025-begins-today-apply-by-july-26-2025-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AU UG Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक मिलेगा मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
AU UG Admission 2025: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक मिलेगा मौका
Wed, 16 Jul 2025 12:32 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:32 PM IST
सार
AU UG Admission 2025: सीयूईटी यूजी उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया आज से चालू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
AU UG Admission 2025: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। सीयूईटी यूजी 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवार alldunivcuet.samarth.edu.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। प्रवेश प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें पहले चरण में प्रोफाइल अपडेट और दूसरे चरण में पाठ्यक्रम चयन व शुल्क भुगतान शामिल है।
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को पोर्टल में दी गई सभी जानकारी सही और पूरी तरह से भरनी अनिवार्य है। ध्यान रखें कि पंजीकरण या प्रोफ़ाइल अपडेट केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए मान्य होगा, जिन्होंने CUET-UG 2025 परीक्षा में भाग लिया हो।
विज्ञापन
पंजीकरण/प्रोफााइल अपडेट के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
पहले चरण में पंजीकरण और प्रोफाइल अपडेट से पहले उम्मीदवारों को यह देख लेना चाहिए कि वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय की योग्यता शर्तों को पूरा करते हैं और उनके पास नीचे दिए गए जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं।
विज्ञापन
- सीयूईटी यूजी का एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड
- कक्षा 10 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- कक्षा 12 (10+2) की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर (jpg/jpeg फॉर्मेट में)
- EWS/OBC/SC/ST उम्मीदवारों के लिए केंद्र सरकार के प्रारूप में नवीनतम जाति प्रमाण पत्र, जिसमें प्रमाण पत्र संख्या और जारी करने की तिथि स्पष्ट हो।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को पोर्टल में दी गई सभी जानकारी सही और पूरी तरह से भरनी अनिवार्य है। ध्यान रखें कि पंजीकरण या प्रोफ़ाइल अपडेट केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए मान्य होगा, जिन्होंने CUET-UG 2025 परीक्षा में भाग लिया हो।
कमेंट
कमेंट X