{"_id":"5ea7b5d48ebc3e909f68e603","slug":"allahabad-university-2020-start-model-platform-for-online-students-all-details-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की बड़ी पहल, तैयार हुआ ऑनलाइन पोर्टल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की बड़ी पहल, तैयार हुआ ऑनलाइन पोर्टल
Tue, 28 Apr 2020 10:19 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने लॉक डाउन में फंसे छात्र-छात्राओं के लिए मॉडल प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जो ऑनलाइन पढ़ाई में उनके लिए काफी मददगार साबित होगा। साथ ही लॉकडाउन के दौरान शिक्षकों और छात्रों के बीच बेहतर संवाद भी स्थापित किया जा सकेेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से निर्देश जारी होने के बाद इविवि प्रशासन ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए सोमवार से मॉडल प्लेटफॉर्म की शुरुआत कर दी। इस बाबत कुलपति प्रो. आरआर तिवारी की ओर से सभी विभागाध्यक्षों एवं केंद्र समन्वयकों को पत्र भी जारी कर दिया गया है। मॉडल प्लेटफॉर्म के तहत सभी शिक्षकों को पूरा पाठ्यक्रम इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसके साथ ही शिक्षकों को अपने लेक्चर भी रिकार्ड कर वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इस व्यवस्था से छात्रों को ऑनलाइनप पढ़ाई के लिए अलग-अलग माध्यमों पर निर्भर नहीं रहना होगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होने के बाद कोई व्हाट्सएप तो कोई फेसबुक जैसे सोशल मीडिया का सहारा ले रहा है। इससे पढ़ाई भी बाधित हो रही है लेकिन मोडेल प्लेटफार्म के तहत सबकुछ एक ही जगह उपलब्ध हो जाएगा। साथ ही शिक्षकों एवं छात्रों के बीच संवाद को और बेहतर बनाया जा सकेगा। कुलपति ने विभागाध्यक्षों एवं केंद्र समन्वयकों से कहा है कि मोडेल प्लेटफॉर्म के बारे में छात्रों एवं शिक्षकों को बता दिया जाए। भविष्य में इस प्लेटफॉर्म को और अच्छी तरह से इस्तेमाल किया जा सके, इसके लिए कुलपति ने वेबसाइट पर पूरा विवरण अपलोड करने को कहा है, जैसे शिक्षक का नाम, विभाग का नाम, कोर्स और सेमेस्टर का नाम आदि। कुलपति का मानना है कि इससे छात्रों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X