{"_id":"6063c2d8854a474c2a0a4103","slug":"all-iits-nits-and-iims-will-become-anandam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शिक्षा नीति : सभी आईआईटी, एनआईटी और आईआईएम में बनेंगे आनंदम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नई शिक्षा नीति : सभी आईआईटी, एनआईटी और आईआईएम में बनेंगे आनंदम
Wed, 31 Mar 2021 06:01 AM IST
Jeet Kumar
सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 31 Mar 2021 06:01 AM IST
सार
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा सेंटर फॉर हैप्पीनेस में छात्रों, शिक्षकों का तनाव योग और काउंसलिंग से दूर करने पर होगा फोकस
- नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सेंटर फॉर हेप्पीनेस यानी आनंदम आईआईएम जम्मू में स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
छात्राएं (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सभी शिक्षण संस्थानों में सेंटर फॉर हेप्पीनेस यानी आनंदम बनेंगे। आगामी सत्र में आईआईटी, एनआईटी और आईआईएम ऐसे सेंटर खुलेंगे। यहां पर शिक्षा और रोजगार से जोडने पर काम के अलावा तनाव दूर करने पर भी काम होगा। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत ही आईआईएम जम्मू में पहला सेंटर फॉर हेप्पीनेस गठित हो गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 में पढ़ाई, कौशल विकास और रोजगार से जोडने पर ही काम नहीं होगा। इसमें छात्रों और शिक्षकों का तनाव दूर करने पर फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल वैश्विक महामारी कोरोना और अच्छी शिक्षा के साथ रोजगार को लेकर हर छात्र, शिक्षक और अभिभावक परेशान रहता है। पहले सिर्फ पढ़ाई पर फोकस होता था। लेकिन अब गुणवत्ता युक्त शिक्षा और कौशल विकास के साथ-साथ रोजगार से जोडने पर काम होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा जिंदगी की भागम-भाग का तनाव भी दूर किया जाएगा। इसीलिए नई शिक्षा नीति में सेंटर फॉर हैप्पीनेस आनंदम का मसौदा बनाया गया है। ऐसे सेंटर स्कूल और उच्च शिक्षा के छात्रों को उनका तनाव दूर कर आगे बढने में मदद करेंगे।
मानसिक स्वास्थ सबसे जरूरी
शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक फिटनेस बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस सेंटर मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के तहत हर पहलू पर काम होगा। पहले वर्ष दाखिला लेने वाले और आखिरी वर्ष पासआउट होने वाले छात्रों को विशेषकर इस सेंटर से जोड़ा जाएगा।
देश का पहला आनंदम आईआईएम जम्मू में स्थापित
नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सेंटर फॉर हेप्पीनेस यानी आनंदम आईआईएम जम्मू में स्थापित किया गया है। यहां छात्रों और शिक्षकों केअलावा कर्मियों को खुश रहने के तरीके और तनाव दूर करने के लिए विशेष कक्षाओं से जोड़ा जाएगा। इसमें आर्ट ऑफ लिविंग भी मदद करेगा।
कमेंट
कमेंट X