फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AKTU UPCET Counselling 2021 mistake occured in NTA's UPCET-2021 merit list, counseling process in AKTU stopped 

UPCET 2021: एनटीए की यूपीसीईटी मेरिट सूची में गड़बड़ी, एकेटीयू ने काउंसलिंग प्रक्रिया पर लगाई रोक

Sun, 10 Oct 2021 01:52 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 10 Oct 2021 01:52 PM IST
सार

AKTU UPCET Counselling 2021: दोबारा मेरिट सूची के जारी होने के बाद काउंसलिंग को नए तरीके से शुरू किया जाएगा। अब तक हो चुके दाखिलों पर भी रोक लगा दी गई है, नई सूची आने के बाद प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। 
 

विज्ञापन
AKTU UPCET Counselling 2021 mistake occured in NTA's UPCET-2021 merit list, counseling process in AKTU stopped 
AKTU UPCET Counselling 2021 - फोटो : social media

विस्तार

एकेटीयू ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की यूपीसीईटी -2021 मेरिट सूची में गड़बड़ी मिलने के बाद जारी काउंसलिंग प्रक्रिया को रोक दिया है। इस रोक को लेकर एनटीए को भी जरूरी सूचना दे दी गई है। अब काउंसलिंग प्रक्रिया को गड़बड़ियों की पूरी तरह जांच होने के बाद नए तरीके से शुरू किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक इस प्रक्रिया के तहत दाखिला ले लिया है, उनकी फिजिकल रिपोर्टिंग को भी रोक दिया गया है। 

विज्ञापन


इस काउंसलिंग के रोके जाने का असर लखनऊ विश्वविद्यालय पर भी देखने को मिल सकता है। विश्वविद्यालय ने इसी सत्र से फार्मास्यूटिकल साइंस का पाठ्यक्रम शुरू किया है। संस्थान में सभी सीटों पर दाखिले हो गए थे, लेकिन अब इन्हें नए रूप से फिर से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग फैकल्टी की भी 90 फीसदी सीटों पर दाखिले हो गए थे। 
विज्ञापन


कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन  इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल  इंजीनियरिंग की 498 में से 432 सीटों पर दाखिले हो चुके थे। अब अभ्यर्थियों को दोबारा काउंसलिंग का इंतजार करना पड़ेगा। इनमें से किसी भी अभ्यर्थी के दाखिले के रद्द होने की स्थिति में संस्थान को उसकी फीस वापस करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सूची आने के बाद प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी
इस पूरे मामले पर एकेटीयू ने बताया कि एनटीए की ओर से जारी की गई मेरिट सूची में रैंकिंग से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं। इस कारण काउंसलिंग प्रक्रिया को रोक दिया गया है। दोबारा मेरिट सूची के जारी होने के बाद काउंसलिंग को नए तरीके से शुरू किया जाएगा। अब तक हो चुके दाखिलों पर भी रोक लगा दी गई है, नई सूची आने के बाद प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। इनमे जो दाखिले सही पाए जाएंगे, उन्हें छोड़कर बाकी को रद्द कर दिया जाएगा। नाटा (नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर) की मेरिट सूची के तहत हो रही बी आर्क की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रहेगी, इसका यूपीसीईटी से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed