फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AKTU postponed Odd Semester 2021 February exams further online classes till March

AKTU Exams 2021 Postponed: एकेटीयू ऑड सेमेस्टर फरवरी 2021 की परीक्षाएं स्थगित, ऑनलाइन कक्षाएं मार्च तक चलेंगी

Tue, 25 Jan 2022 04:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 25 Jan 2022 04:35 PM IST
सार

AKTU Postponed 2021 Exams :एकेटीयू यानी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) की परीक्षाएं फिर से स्थगित कर दी गई हैं। मंगलवार, 25 जनवरी, 2022 को जारी एक नोटिस के अनुसार, विषम सेमेस्टर फरवरी 2021 की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं।

विज्ञापन
AKTU postponed Odd Semester 2021 February exams further online classes till March
AKTU postponed Odd Semester 2021 February exams - फोटो : social media

विस्तार

एकेटीयू यानी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) की परीक्षाएं फिर से स्थगित कर दी गई हैं। मंगलवार, 25 जनवरी, 2022 को जारी एक नोटिस के अनुसार, विषम सेमेस्टर फरवरी 2021 की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। विश्वविद्यालय ने कहा है कि फरवरी, 2022 के लिए निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं और परीक्षाएं संभावित रूप से मार्च के मध्य में आयोजित की जा सकती हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


AKTU विषम सेमेस्टर फरवरी 2021 वाली परीक्षाएं अभी भी ऑफलाइन आयोजित की जाएगी, क्योंकि विश्वविद्यालय ने परीक्षा पैटर्न में किसी भी तरह के बदलाव की जानकारी नहीं दी है। इस घोषणा के साथ ही विश्वविद्यालय ने कहा है कि छात्रों के लिए मार्च 2022 के मध्य तक ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एकेटीयू ने COVID-19 महामारी की खराब स्थिति के कारण इन परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय किया है। राज्य में पहले से ही लागू प्रतिबंधों के साथ, विश्वविद्यालय ने यह विचार करने के बाद इन परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय किया कि छात्र ऐसे कठिन समय में परिसर में आने से बचे और सुरक्षित रहें। AKTU ऑड सेमेस्टर 2021 की परीक्षाएं अब मार्च 2022 के मध्य, कोरोना की स्थिति बेहतर होने पर ही आयोजित किए जाने की संभावना है। विश्वविद्यालय ने कहा है कि इन परीक्षाओं की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना अपलोड कर दी जाएगी।  

एकेटीयू छात्र सोशल मीडिया पर ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग कर रहे

छात्र सोशल मीडिया का सहारा लेकर लगातार विश्वविद्यालय से इन ऑड सेमेस्टर 2021 की परीक्षाओं को ऑनलाइन आयोजित करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, प्राविधिक विश्वविद्यालय ने इस संबंध में कोई भी टिप्पणी नहीं की है कि वह छात्रों की मांगों को मानेगा या नहीं। अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े विषम सेमेस्टर 2021 परीक्षा से संबंधित अपडेट उपरोक्त जानकारी तक ही सीमित हैं। अधिक अपडेट के लिए यहां और एकेटीयू की आधिकारिक वेबसाइट एवं ट्विटर हैंडल चेक करते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed