फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AISSEE 2022 Last date of application for admission in Sainik School session 2022-23 is near, apply soon

AISSEE 2022: सैनिक स्कूल सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तारीख है नजदीक, ऐसे अप्लाई करें  

Sun, 17 Oct 2021 02:38 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 17 Oct 2021 02:38 PM IST
सार

AISSEE 2022: सैनिक स्कूल का संचालन सैनिक स्कूल सोसाइटी (रक्षा मंत्रालय) द्वारा किया जाता है। स्कूल द्वारा नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए), इंडियन नेवल अकादमी(आईएनए) और अन्य कई ट्रेनिंग संस्थानों में भेजने के लिए कैडेट्स तैयार किए जाते हैं।

विज्ञापन
AISSEE 2022 Last date of application for admission in Sainik School session 2022-23 is near, apply soon
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (एआईएसएसईई-2022) - फोटो : Social media

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) देश भर में 33 सैनिक स्कूलों में प्रवेश परीक्षा ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (एआईएसएसईई-2022) का आयोजन करेगा। इस परीक्षा का आयोजन कक्षा 6 और 9वीं सत्र 2022-23 के लिए  होगा। सैनिक स्कूल सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त अंग्रजी माध्यम के रेसिडेंशियल स्कूल होते हैं। इनका संचालन सैनिक स्कूल सोसाइटी (रक्षा मंत्रालय) द्वारा किया जाता है। स्कूल द्वारा नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए), इंडियन नेवल अकादमी(आईएनए) और अन्य कई ट्रेनिंग संस्थानों में भेजने के लिए कैडेट्स तैयार किए जाते हैं।  
विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2022 का आयोजन 9 जनवरी 2022 रविवार को होगा। सैनिक स्कूल में प्रवेश के आवेदन के लिए आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2022 के लिए जरूरी तारीखें

1. ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख- 27 सितंबर से 26 अक्तूबर 2021 तक।

2. आवेदन शुल्क की आखिरी तारीख- 26 अक्तूबर 11.50 मिनट तक।

3. आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका- 28 अक्तूबर 2021 से 2 नवंबर 2021 तक।

4. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का मौका- एनटीए की वेबसाइट पर जानकारी दी जाएगी।

5. प्रवेश परीक्षा की तारीख- 9 जनवरी 2022

6. परीक्षा का समय- कक्षा 6 के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक, कक्षा 9वीं के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक।

7. परीक्षा परिणाम की तारीख- एनटीए द्वारा सूचित किया जाएगा। 


सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2022 के लिए कैसे अप्लाई करें।
सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भरें, किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना पड़ेगा। जनरल, अोबीसी एनसीएल वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपए, एससी, एसटी वर्ग के लिए 400 रुपए है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि से ही करना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed