NEET Counselling: एनएमसी ने ऑल इंडिया कोटे में किया इजाफा, अब इतनी सीटों पर होगी सेंट्रलाइज्ड नीट काउंसलिंग, पढ़िए निर्देश
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों को केंद्रीय कोटे में इजाफा करने का निर्देश दिया है। इन सभी सीटों पर प्रवेश के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
विस्तार
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों को केंद्रीय कोटे में 50 फीसदी स्नातकोत्तर और 15 फीसदी एमबीबीएस सीटों को अनिवार्य रूप से रखने का निर्देश दिया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) 50 फीसदी अखिल भारतीय कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए नीट पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया और एमबीबीएस सीटों के लिए 15 फीसदी एआईक्यू काउंसलिंग आयोजित करती है।
अधिसूचना में कहा गया है कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए यह अनिवार्य है कि वे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार काउंसलिंग आयोजित करने के लिए डीजीएसएस के एमसीसी को क्रमशः अखिल भारतीय कोटा के लिए एमबीबीएस सीटों का 15 फीसदी और स्नातकोत्तर ब्रॉड स्पेशियलिटी (एमडी / एमएस) का 50 फीसदी योगदान दें।
नीट पीजी और यूजी ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। राज्य कोटे की सीटों के लिए काउंसलिंग संबंधित राज्य चिकित्सा परामर्श समितियों द्वारा आयोजित की जाएगी। असम सरकार के चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) ने 23 नवंबर को एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए नीट मेरिट लिस्ट 2021 जारी कर दी है। उम्मीदवार असम नीट यूजी मेरिट लिस्ट पीडीएफ को आधिकारिक वेबसाइट- dme.assam.gov.in पर देख सकते हैं। असम नीट यूजी रैंक सूची राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2021) में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों पर आधारित है। NEET UG 2021: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए मेरिट सूची जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
50 फीसदी एआईक्यू सीटों के लिए नीट पीजी काउंसलिंग 2021, 25 अक्तूबर, 2021 से शुरू होनी थी। हालांकि, काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग 2021 की तारीखों को स्थगित कर दिया था। केंद्र ने भी शीर्ष अदालत को आश्वासन दिया था कि नीट पीजी 2021 की काउंसलिंग तब तक शुरू नहीं होगी जब तक अदालत ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कोटा पर चुनौती का फैसला नहीं कर लेती। NEET PG Counselling: ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को आरक्षण के खिलाफ याचिका पर सुनवाई फिर टली, जानिए नई तारीख
कमेंट
कमेंट X